अमिताभ बच्चन के घर के बाहर 'मंजुलिका' का जलवा, फैंस हुए हैरान!
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से रुबरू होते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए काफी बेताब रहते हैं। हर संडे उनके बंगले जलसा के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। इस रविवार भी बिग बी अपने फैंस से मिले, लेकिन यहां उनसे ज्यादा लोगों की नजर एक महिला पर पड़ी, जो कुछ अलग ही ढंग से तैयार होकर बिग बी को देखने आई थीं।
जलसा के बाहर आई 'मंजुलिका'
बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन को कोरी नजरों से देखने के लिए हर रविवार फैंस उनके घर के बाहर टकटकी लगाए बैठे रहते हैं। बिग बी भी अपने फैंस को निराश न करते हुए उन्हें हर रविवार अपने दर्शन जरूर देते हैं। हर संडे की तरह वह संडे भी जलसा के बाहर आए। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार बिग बी की लाइमलाइट एक महिला ने चुरा ली, जिसे देख लोगों को 'मंजुलिका' की याद आ गई।
अजीब तरह के मेकअप में आईं नजर
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर भीड़ में चेहरे पर काला रंग पोते एक महिला नजर आई। इस महिला ने अपना पूरा चेहरा काले रंग से पोता हुआ है। मांग में सिंदूर, बड़ा सा टीका और आंखों के ऊपर लाल रंग से ही भरी हुई आईशेडो लगाए यह महिला अतरंगी अंदाज में बिग बी से मिलने आईं। इनके एक हाथ में प्लास्टर, तो दूसरे में आरी है। वहीं, चेहरे के हावभाव गुस्से से भरे हुए नजर आ रहे हैं, जैसे वह किसी बात की नाराजगी जाहिर करने आई हों।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि महिला के पीछे खड़ी भीड़ उन्हें घूरे जा रही है। वहीं, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी।
सिर के बाल भी आए चर्चा में
मेकअप के साथ-साथ इस महिला के सिर के बाल भी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने विग लगाया हुआ है। ये महिला अपनी जीभ बाहर निकाले गुस्से से घूरती नजर आ रही है। लोगों के बीच यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ