महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत पर ममता बनर्जी सख्त
बंगाल में महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग कर दी है। वहीं, अब सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि आरोपियों को मौत की सजा दिलाकर ही रहेंगे।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी सुनिश्चित
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उनकी सरकार एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो।
विरोध प्रदर्शन और जुलूस उचित
महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण का संकेत मिला है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन और जुलूस उचित है।
डॉक्टरों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूंः ममता
ममता ने एक बंगाली समाचार चैनल से कहा, "मैं जूनियर डॉक्टरों द्वारा की जा रही मांगों का समर्थन करती हूं।" बनर्जी ने कहा कि अगर मांग की जाती है तो पश्चिम बंगाल सरकार को सीबीआई सहित किसी भी एजेंसी द्वारा मामले की जांच पर कोई आपत्ति नहीं है।
इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों से विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया। इससे पहले दिन में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे "कड़ी से कड़ी सजा" मिले।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल