मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस ने राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की है। कांग्रेस इस जहरीली मानसिकता के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को राजनीति से हटाने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन जरूरी था। उन्होंने सफाई देकर कहा कि कांग्रेस आरक्षण का पूरा समर्थन करती है और समर्थन करती रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जम्मू कश्मीर में ‘शांति, विकास’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणियों पर सवाल उठाकर पूछा कि आतंकवाद की घटनाएं क्यों हो रही हैं। भाजपा कह रही है कि 5 लाख नौकरी दी जाएगी। इसके बाद सवाल है कि आप सरकार में हैं, तब फिर नौकरी क्यों नहीं दी। लेकिन कांग्रेस जो कहती है, वहां करती है.. इसलिए सत्ता में आते ही 1 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 35प्रतिशत बेरोजगारी है और 65 प्रतिशत सरकारी पद यहां खाली हैं। भाजपा के पास बहुत समय था, उनके एलजी के पास ताकत थीं, लेकिन उन्होंने खाली पद नहीं भरे। पहले यहां लोगों को 11 किलो अनाज मिलता था, भाजपा ने कम करके 5 किलो कर दिया। कांग्रेस सरकार में आते ही खाली पदों को भरेगी और 11 किलो राशन देगी। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह हमेशा जुमले बनाते हैं और उन्हीं पर वोट मांगते हैं। खड़गे ने दावा किया कि हमारी सरकार ने मनरेगा योजना शुरू की, देश के किसानों की कर्जमाफी की, जनता के लिए फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए, बेहतर शिक्षा के अवसर बनाए, गरीबों के उत्थान के लिए काम किया। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश और जनता के लिए काम करती आई है।
खड़गे ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए सात गारंटियों की घोषणा की है। इसमें हमारा पहला मुद्दा जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने का है। उन्होंने कहा कि हर परिवार का 25 लाख का बीमा। हर जिले में अस्पताल, परिवार की मुखिया महिला को हर महीने 3000 रुपए दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह को बिना ब्याज के लोन। कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की व्यवस्था लागू होगी। पिछड़े वर्ग को पूरा हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका कोई एजेंडा नहीं है। बीजेपी और आरएसएस के नेता हमेशा कांग्रेस नेताओं की जीभ काटने की बात करते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल