महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रविवार को खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 78 रनों से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की IPL 2024 में यह 10 मैचों में पांचवीं जीत रही. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इसी के साथ ही प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फिलहाल 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.810 है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की यह जीत बहुत खास रही है.
धोनी ने आईपीएल में बनाया महारिकॉर्ड
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में महारिकॉर्ड बना दिया है. महेंद्र सिंह धोनी के अलावा आईपीएल के इतिहास में कोई भी क्रिकेटर ये बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाया है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 150 मैच जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा 150 बार जीत का स्वाद चख चुके हैं.
IPL में धोनी के कमाल रिकॉर्ड्स
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 से लेकर अभी तक IPL में कुल 259 मैच खेले हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 259 IPL मैचों में 150 जीत दर्ज की है. महेंद्र सिंह धोनी ने 259 आईपीएल मैचों में 39.53 की औसत से 5178 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 84 रन रहा. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी बतौर क्रिकेटर खेल रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी है.
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव