मध्यप्रदेश पुलिस की मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत 3 दिनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस ने सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 लाख रुपए से अधिक मूल्य की मादक सामग्री जप्त की है।
जिलावार की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ इस प्रकार हैं
जबलपुर : जिले में क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 41.35 ग्राम स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 27 हजार रुपए है, बरामद की है। इसके अतिरिक्त दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की एक्सिस वाहन भी जप्त किया है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
शिवपुरी : शिवपुरी के थाना बैराड़ क्षेत्र में पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लाख रुपए की 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
छतरपुर : जिले की चौकी घुवारा एवं थाना ओरछा रोड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह की सूचना पर एक मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान करीब 27 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है, बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विदिशा : जिला विदिशा में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 25 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोटर साइकिल बरामद की है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 30 हजार रुपए है।
दतिया : दतिया के थाना जिगना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
खरगोन : जिला खरगोन में चौकी हेलापड़ावा थाना चैनपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 03 किलो 385 ग्राम गांजा, अनुमानित कीमत 66 हजार रुपए का बरामद किया गया है। इसके साथ ही गांजे के परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी जप्त की गई है। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
दमोह : जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र में जटाशंकर मुक्तिधाम के पास से एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 ग्राम स्मैक (अनुमानित मूल्य 1 लाख 50 हजार) एवं एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है।
मध्यप्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर लगातार सख्त नजर बनाए हुए है। तस्करी, परिवहन, भंडारण एवं विक्रय में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रदेशवासियों से अपील है कि अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?