एलटीटीएस को महाराष्ट्र सरकार से 800 करोड़ की परियोजना मिली
मुंबई । एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज को महाराष्ट्र सरकार से 10 करोड़ डॉलर (लगभग 800 करोड़ रुपये) की परियोजना मिली है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि प्रमुख अवसंरचना कंपनी एलएंडटी की इंजीनियरिंग सेवा इकाई ने राज्य के लिए उन्नत साइबर सुरक्षा समाधान प्रदान करने, साइबर खतरों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए फोरेंसिक साझेदार के रूप में केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी के साथ गठजोड़ किया है। कंपनी ने कहा कि यह अनुबंध भारत में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, और एक इकाई के नीचे एकीकृत साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक समाधानों के माध्यम से डिजिटल रूप से जुड़े स्मार्ट और सुरक्षित शहरों को विकसित करने की पहल का एक हिस्सा है। इसमें कहा गया कि परियोजना में एक परिष्कृत साइबर सुरक्षा प्रणाली को डिजाइन करना और एआई (कृत्रिम मेधा) और डिजिटल फोरेंसिक टूल का लाभ उठाकर साइबर अपराध की घटनाओं और जांच को संबोधित करने के लिए एक साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध रोकथाम केंद्र की स्थापना करना शामिल है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह 25 से अधिक निर्देश केंद्र स्थापित करने के अपने अनुभव का लाभ उठाने और साइबर सुरक्षा की बढ़ती गंभीरता और बड़े समाज के लिए उन्नत डिजिटल सुरक्षा मंचों और उपकरणों में निवेश करने के महत्व को पहचानने का एक अवसर है।
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार