केएल राहुल पर आया LSG का बड़ा बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सहायक कोच लांस क्लूजनर ने कहा कि टीम के कप्तान केएल राहुल भले ही थोड़ा हताश हों लेकिन बल्ले से उन्होंने बिल्कुल भी खराब प्रदर्शन नहीं किया है, क्योंकि विकेट गिरने के कारण उन्हें अपनी आक्रामकता पर लगाम रखने के लिए बाध्य होना पड़ा.
Playoffs से बाहर होने के करीब LSG
केएल राहुल अपने स्ट्राइक रेट की वजह से चर्चा में रहे हैं और वह 13 मैचों में तीन अर्धशतक से 136.36 के स्ट्राइक रेट से इस सीजन में 465 रन बनाकर सातवें सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन फिर भी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर है.
राहुल पर आया LSG का बड़ा बयान
शुक्रवार को सातवें स्थान पर चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी जो दोनों टीमों के लिए इस आईपीएल का अंतिम ग्रुप मैच होगा. क्लूजनर ने वानखेडे स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के ट्रेनिंग सेशन के दौरान कहा, ‘केएल राहुल ने टूर्नामेंट के दौरान कुछ बेहतरीन प्रदर्शन दिए हैं. काफी दफा उसे पारी को संवारना पड़ा है, क्योंकि हमने काफी विकेट गंवा दिए थे. हमने उसे उसका नैसर्गिक खेल नहीं खेलने दिया.’
राहुल पर कप्तानी का दबाव
यह प्रतिक्रिया उनकी इस सवाल पर आयी जिसमें पूछा गया था कि क्या राहुल पर कप्तानी और रन जुटाने की भूमिका का बोझ था. उन्होंने कहा, ‘बैठकर यह सोचना आसान है कि उसका टूर्नामेंट में इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन अगर आप उसके रनों को देखो तो ये वास्तव में इतने बुरे नहीं हैं क्योंकि आपको परिस्थितियों को भी देखना होगा जिसमें उसे बल्लेबाजी करनी पड़ी.’ केकेआर से 98 रन से हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस विकेट से और दिल्ली कैपिटल्स ने 19 रन से हराया. सातवें स्थान पर काबिज लखनऊ का नेट रनरेट माइनस 0 . 787 है, जबकि छठे स्थान की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का रनरेट 0 . 387 है. पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम थी. नए कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ इस सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. अब तक 13 मैचों में बस चार जीत सकी मुंबई इंडियंस शुक्रवार को जीत जाती है तो उसके दस अंक होंगे जिससे वह आखिरी स्थान पर रहने से बच सकती है.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान