"पहले अपने देश को देखें" – रूपाली गांगुली ने पाक एक्टर्स को लगाई फटकार
मुंबई। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर साफ तौर पर दोनों देशों के कलाकारों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान पर नाराजगी जताने के बाद अब अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने एक पोस्ट शेयर कर पड़ोसी देश के कलाकारों को नसीहत भी दे डाली। रूपाली ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके हालिया पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि यह अभिनेता फवाद खान के लिए है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर पोस्ट में अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मुझे अनफॉलो करने से आपके देश में कोई सुधार नहीं आएगा। सबसे पहले अपनी सरकार और सेना से भारत के खिलाफ आतंकवाद को रोकने के लिए कहें, यही पाकिस्तान की बेहतरी का एकमात्र तरीका होगा।” गांगुली ने लिखा, “आपके फॉलो या अनफॉलो करने से किसी कलाकार को फर्क पड़ सकता है, लेकिन किसी भारतीय को नहीं। मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं, एक गर्वित भारतीय। जय हिंद, जय भारत।”
अभिनेता फवाद खान का इंस्टाग्राम हैंडल भारत में ब्लॉक है। उनके बयान के स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकवादियों के लिए दुख जताया था। पोस्ट में लिखा था, “इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं मृतकों और उनके प्रियजनों के लिए दुआ करता हूं।”
पोस्ट में लिखा था, “सभी से विनम्र निवेदन है, भड़काऊ शब्दों से आग में घी डालना बंद करें। समझदारी की जीत हो।” रूपाली ने इस पोस्ट को लेकर फवाद खान को जमकर लताड़ लगाई थी। उन्होंने कहा था, “आपका भारतीय फिल्मों में काम करना हमारे लिए भी शर्मनाक था।” इस बीच बता दें कि भारत के खिलाफ बोलने वाले पाकिस्तानी एक्टर्स की सूची में फवाद खान के अलावा कई दूसरे नाम शामिल हैं। इसमें हनिया आमिर, सजल अली और माहिरा खान जैसे कलाकारों का भी नाम शामिल है। इन पाकिस्तानी कलाकारों ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को कायरतापूर्ण बताया था।
राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप