लोकेश कनगराज ने किया थलाइवर 171 की मजेदार बातों का खुलासा, कहा....
फिल्म निर्देशक लोकेश कनगराज ने अपनी अगली फिल्म के लिए सुपरस्टार रजनीकांत से हाथ मिलाया है। लोकेश के अगले प्रोजेक्ट का नाम अस्थाई रूप से थलाइवर 171 है, जो रजनीकांत की 171वीं फिल्म होगी। हाल ही में फिल्म से लोकेश ने रजनीकांत का पहला लुक जारी किया था, जिसमें रजनीकांत को अलग अवतार में देखा गया। पोस्टर देखने के बाद से फैंस उत्साहित हैं। वहीं, अब लोकेश ने एक बार फिर फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं।
लोकेश कनगराज ने फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा कि 'थलाइवर 171' पूरी तरह से मेरी शैली में होगा। यह सौ प्रतिशत लोकेश की फिल्म होगी। पोस्टर के आधार पर फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फिलहाल, मैं कुछ भी खुलासा नहीं करूंगा, लेकिन इस बिंदु पर मैं इतना कह सकता हूं कि फिल्म बहुत अलग होगी।
वहीं रजनीकांत के फिल्म में किरदार और उनके लुक के बारे में भी लोकेश ने बात की। पोस्टर में रजनीकांत के लुक ने फैंस का दिल जीता। वहीं इस बारे में बात करते हुए लोकेश ने कहा कि हम रजनी सर को पहले कभी न दिखाए गए तरीके से दिखाना चाहते हैं और हम इसे हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'थलाइवर 171' ड्रग्स के इर्द-गिर्द नहीं घूमेगी। कहा जा रहा है कि लोकेश फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले 'थलाइवर 171' के बारे में बात करते हुए लोकेश ने खुलासा किया था कि फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन में है। इसकी शूटिंग शुरू होने में लगभग चार से पांच महीने लगेंगे। शायद फिल्म की शूटिंग इस साल जून से शुरू हो सकती है। फिल्म पर लगभग एक से डेढ़ साल का समय लगेगा
वहीं, बात करें फिल्म की तो सन पिक्चर्स के तले इसका निर्माण हो रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर फिल्म के लिए धून बनाएंगे। फिल्म के शीर्षक का खुलासा 22 अप्रैल को होगा। इस फिल्म के जरिए रजनीकांत और लोकेश कनगराज पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म पर अपडेट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान