लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा कल
नई दिल्ली,। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग कल शनिवार को कर सकता है। दरअसल चुनाव आयोग 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है।
लोकसभा चुनाव के साथ ही विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कल शनिवार को की जाएगी। चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है, कि ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव संबंधी कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।’ चुनाव आयोग की इस पोस्ट से स्पष्ट हो गया है कि कल ही लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग करने जा रहा है।
चुनाव आयोग की पोस्ट वायरल होने के साथ ही सूत्रों ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में करवाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और चुनाव आयोग ने इनकी समीक्षा भी पूर्ण कर चुका है। यही वजह है कि अब चुनाव की तिथियां घोषित करना ही शेष रह गया है, ऐसे में चुनाव आयोग की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि कल शनिवार को ही दोपहर 3 बजे लोकसभा के साथ ही विभिन्न प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की भी घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है।
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले सूत्रों ने आंकलन किया और बताया है कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में 6 से 7 चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जा सकते हैं। जबकि महाराष्ट्र में 4 से 5 चरण में मतदान हो सकता है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और असम जैसे राज्यों में 2 से 3 चरण में मतदान पूर्ण हो सकता है। तमिलनाडु, केरल, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेशों में एक ही चरण में चुनाव प्रक्रिया पू्र्ण कराए जाने का अंदाजा लगाया गया है। शेष अन्य राज्यों में दो चरण में मतदान कराए जाने का अनुमान है।
16 जून को समाप्त होगा मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल
गौरतलब है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में नियमानुसार कार्यकाल समाप्त होने से पहले नए सदन का गठन करना होता है। इस स्थिति में पिछली दफा लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान करवाया गया था और मतगणना 23 मई को हुई थी। इसे ध्यान में रखकर कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 6 से 7 चरणों में संपन्न हो जाएगा।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान