टेक टाइकून Larry Ellison ने रचा इतिहास, $26 अरब की छलांग के साथ दूसरे सबसे अमीर शख्स बने
World’s real-time billionaires List 2025- दुनिया की अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के संस्थापक और चेयरमैन लैरी एलिसन अब दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. दो महीने पहले तक चौथे पायदान पर रहे एलिसन ने अब मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया है. यह उलटफेर तब हुआ जब ओरेकल के शानदार तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया.
कमाई से बढ़ी कमाई, दो महीने में 66.8 अरब डॉलर की बढ़त
फोर्ब्स की ‘वर्ल्ड्स रियल-टाइम बिलियनेयर्स’ सूची के मुताबिक, 80 वर्षीय लैरी एलिसन की कुल संपत्ति अब 258.8 अरब डॉलर हो गई है, जिससे वे अब केवल टेस्ला प्रमुख एलन मस्क (410.8 अरब डॉलर) से पीछे हैं. खास बात यह है कि अप्रैल 2025 में जारी फोर्ब्स की स्थायी अरबपति सूची में एलिसन चौथे नंबर पर थे और उनकी नेटवर्थ 192 अरब डॉलर थी. यानी दो महीने में ही उनकी संपत्ति में 66.8 अरब डॉलर का उछाल आया है.
इस तेजी का मुख्य कारण ओरेकल के मजबूत तिमाही नतीजे रहे. कंपनी ने 13 जून को जो रिपोर्ट जारी की, उसमें 1.70 डॉलर प्रति शेयर की एडजस्टेड अर्निंग और 15.9 अरब डॉलर का रेवेन्यू दिखाया गया, जो वॉल स्ट्रीट के अनुमान से बेहतर था. इस रिपोर्ट के बाद ओरेकल के शेयर 200 डॉलर प्रति शेयर पर बंद हुए. निवेशकों को कंपनी की लंबी अवधि की ग्रोथ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में उसकी भूमिका पर पूरा भरोसा दिखा.
AI की दौड़ में ओरेकल की अहम भूमिका
ओरेकल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के AI इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट ‘स्टारगेट’ में भी अहम भागीदार है. इस परियोजना में OpenAI और सॉफ्टबैंक भी शामिल हैं. AI सेक्टर में ओरेकल की मजबूत पकड़ ने इसके शेयरों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.
अब तीसरे स्थान पर मार्क जकरबर्ग हैं जिनकी संपत्ति 235.7 अरब डॉलर है, जबकि जेफ बेजोस (226.8 अरब डॉलर) चौथे स्थान पर खिसक गए हैं. पांचवें नंबर पर हैं वॉरेन बफे जिनकी संपत्ति 152.1 अरब डॉलर बताई गई है.
ब्लूमबर्ग की लिस्ट में थोड़ा अंतर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक एलिसन फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। इस सूची में एलन मस्क (368 अरब डॉलर) और मार्क जकरबर्ग (241 अरब डॉलर) पहले और दूसरे स्थान पर हैं. यहां एलिसन की संपत्ति 234 अरब डॉलर आंकी गई है, लेकिन फिर भी वे बेजोस से आगे हैं.
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल