Lara Dutta ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली। एक्ट्रेस लारा दत्ता (Lara Dutta) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर लाइमलाइट में बनी हैं। हाल ही में जियो सिनेमा पर 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' रिलीज हुई, जिसमें एक्ट्रेस के रोल को काफी सराहा गया। इसके अलावा लारा अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रामायण' को लेकर भी चर्चा में हैं।
पे स्केल पर लारा दत्ता ने कही ये बात
लारा दत्ता 2000s के शुरुआती सालों में इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक के साथ काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लारा ने बताया कि इंडस्ट्री में फीस को लेकर किस तरह का भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि जो लकी लीड एक्ट्रेस रही हैं, उन्हें अपने साथी मेल एक्टर्स के मुकाबले कम फीस मिलती रही है।
फीस के भेदभाव पर बोलीं लारा दत्ता
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कहा कि सिनेमा में महिला के तौर पर बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर सबसे बड़ी समस्या फीस में भेदभाव की समस्या है। उन्होंने कहा, ''हम इंडस्ट्री में अपने साथी मेल एक्टर्स से ज्यादा नहीं, तो उनके बराबर मेहनत तो करते ही हैं। लेकिन अधिकतर महिलाओं कों, अगर वो लकी हैं तो, मेल एक्टर्स की फीस का 10वां हिस्सा ही मिलता है।
आज के एक्टर्स पर ज्यादा दबाव
लारा ने एक्टर्स को लेकर आए बदलाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज की यंग जेनरेशन पर काम का और खुद को एक तय तरीके से प्रेजेंट करने का दबाव ज्यादा है। पहले इतने नियम नहीं थी। हम अपना काम करते थे और आगे बढ़ जाते थे।
लारा दत्ता वर्क फ्रंट
'अंदाज' फिल्म से डेब्यू करने वालीं लारा दत्ता ने इंडस्ट्री में कम, लेकिन बेहतरीन काम किया है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नितेश तिवारी की 'रामायण' है, जिसमें वह कैकेयी के रोल में होंगी। इसके अलावा उनकी झोली में 'वेलकम टू द जंगल' और 'सूर्यास्त' है।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान