हिमाचल प्रदेश में बस पर भूस्खलन की मार, राष्ट्रपति और PM ने जताया शोक
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आज एक दर्दनाक हादसा पेश आया है. मंगलवार देर शाम बरठीं क्षेत्र के पास भल्लू पुल के पास एक निजी बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई. जिससे 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा उस समय पेश आया जब एक निजी बस जैसे ही भल्लू पुल के पास पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी के ऊपर से भारी मलबा गिर गया. जिससे बस पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ गई.
"बिलासपुर के भल्लू में हुए बस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है." - मुकेश अग्निहोत्री, डिप्टी सीएम, हिमाचल प्रदेश
15 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में कुल 30 से 35 लोग सवार थे. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से तुंरत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. हालांकि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बाकी सभी यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है. कुछ यात्री इस दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
राष्ट्रपति ने जताया दुख
वहीं, बस हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दुख व्यक्त किया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी हादसे पर दुख जाहिर किया है.
मृतकों की सूची
- नक्ष (उम्र 7 साल), गांव फगोग
- बक्शी राम (उम्र 42 साल), गांव बलहु
- नरेंद्र कुमार (उम्र 52 साल), गांव छत
- कृष्ण लाल (उम्र 30 साल), गांव थापना
- राजेंदर (उम्र 36 साल), गांव बर्ड
- चुनी लाल (उम्र 52 साल), गांव बर्ड
- राजीव (उम्र 40 साल), गांव कचयूट
- शरीफ़ खान (उम्र 25 साल), गांव मलांगणा
- संजीव कुमार (उम्र 15 साल), गांव कुंदर
- आरव (उम्र 4 साल), गांव फगोग
- अंजना कुमारी (उम्र 29 साल), गांव फगोग
- प्रवीण कुमार (उम्र 40 साल), गांव धोहग
- कांता देवी (उम्र 51 साल), गांव सियोंथा
- कमलेश (उम्र 36 साल), गांव फगोग
- अमर सिंह (उम्र 36 साल), गांव बरड़
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर