जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एक सुरंग में बारूद की वजह से विस्फोट भयंकर विस्फोट हो गया. नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का जवान घायल हो गया. इस घटना में सेना का जवान घायल हो गया और उसे तुरंत इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया. सुरक्षा बलों ने जम्मू में कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने जम्मू क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन स्थानों पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है. कुछ हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियों के बाद और अन्य स्थानों पर क्षेत्र वर्चस्व अभ्यास के तहत अभियान शुरू किया गया. आतंकवादियों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है. पुंछ और राजौरी के जुड़वां सीमावर्ती जिलों, उधमपुर-कठुआ बेल्ट के ऊंचे इलाकों, पहाड़ी डोडा और किश्तवाड़ और जम्मू जिले में नियंत्रण रेखा के पास के जंगलों में अभियान चलाए जा रहे थे.
इन जगहों पर चलाया सुरक्षा अभियान
सुरक्षा बलों ने मंडी के मोहल्ला कस्बा, अल्लापीर और जालियां तथा पुंछ के मनकोट और डेरा की गली तथा आस-पास के इलाकों के अलावा राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर के कुछ हिस्सों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया.
पुंछ-राजौरी में 13 स्थानों और उधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ और डोडा जिलों के ऊंचे इलाकों में 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसमें खदेरन जंगल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में केरी, भट्टल और आस-पास के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
पाकिस्तान की ओर से की जा रही साजिश
पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ समय से लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. 14 फरवरी को जम्मू के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा को पार करने की कोशिश की गई थी. पाकिस्तान के सैनिकों की ओर से स्नाइपर से दागी गई. इस घटना में भी गोली लगने से एक भारतीय जवान घायल हो गया था.
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
देश के सेवा क्षेत्र पर ब्रेक: मार्च में PMI 57.5 पर, 14 महीनों का निचला स्तर