फर्जी तरीके से पावर आफ एटर्नी बनाकर बेची जमीन, आरोपी गिरप्तार
बिलासपुर । प्रार्थी मदन लाल पटेल पिता श्याम लाल पटेल निवासी कपसियाखुर्द थाना तखतपुर ने दिनांक 16.01.2023 को लिखित आवेदन पेश किया था कि प्रार्थी के स्वामित्व व आधिपत्य की कृषि भुमि जिसका खसरा नंबर. 220, 223/2, 419, 481, 625, 834/1, 835, 638 कुल रकबा 3.1900/1290 हेक्टेयर को फर्जी तरिके से आधार कार्ड एवं फर्जी पावर आफ अटार्नी, भुमि का फर्जी पर्ची बनवाकर, भुमि का ई पंजीयन करा कर भुमि की बिकी आरोपी धमेन्द्र भास्कर पिता हगरू भास्कर निवासी कपसिया खुर्द तथा राम रतन मरकाम पिता भुंगीराम निवासी कोडापुरी थाना सकरी के द्वारा करने की शिकायत पर आरोपियो के विरूद्ध धोखाधडी करना पाये जाने से थाना तखतपुर में अपराध कमांक 18/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 419, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त फरार आरोपियो को जल्द से जल्द विशेष अभियान प्रहार के तहत तत्काल आरोपी के गिरफतारी एवं कार्यवाही का निर्देश दिया गया। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरिश चंद्र टांडेकर के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अरोपी राम रतन मरकाम को ग्राम कोडापुरी मे घेराबंदी कर घर में दबिस देकर पकड़ कर आरोपी को ज्यूडिश्यिल रिमाड पर भेजा गया है।कार्यवाही में सउनि एसआर राजपूत, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, आशीष वस्त्रकार एवं प्रकाश सिंह ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल