पीएम मोदी के खिलाफ लालू का कवि अवतार
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमुई दौरे के दूसरे दिन ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक अलग ही रुप देखने को मिला। दरअसल लालू यादव ने एक कवि का अवतार लिया और मोदी सरकार पर कविता रच चुनावी हमला बोल दिया है। कविता के अंत में लालू लिखते हैं, कि मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जमुई दौरे के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनकी पार्टी समेत कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। इस पर आज शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू ने कविता लिख पीएम मोदी पर पटलवार किया है। लालू ने कवि अवतार लिया और पीएम मोदी को झूठा करार दे दिया। यहां बतलाते चलें कि इससे पहले राजद सुप्रीमो पूछते हैं कि क्यों है इतना झूठ? और कौन बोलता है इतना झूठ? फिर तंज कसते लालू कहते हैं, कि
-जनता ने ठाना है,
मोदी सरकार का झूठ मिटाना है।
नौकरी पर झूठ, विकास पर झूठ
नौकरी पर झूठ, इतिहास पर झूठ,
विकास पर झूठ, वादों और इरादों में झूठ,
हर जगह हर बात, हर सोच विचार में झूठ।
इधर झूठ- उधर झूठ, दाएं भी झूठ- बाएं भी झूठ,
परिवारवाद पर झूठ, भ्रष्टाचार पर झूठ बोल रहे वो लोग।
अगर कोई बंदा भाजपा में आए तो राजनीतिक धंधा और विपक्ष में है तो वह गंदा।
इसके साथ ही सीधे मोदी सरकार को घेरते हुए लालू कहते हैं-
झूठ का अंबार- मोदी सरकार
झूठ का दरबार- मोदी सरकार
झूठ का भंडार- मोदी सरकार
झूठ का व्यापार- मोदी सरकार...
......झूठ का कारोबार- मोदी सरकार!
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने अपने एक बयान में कहा था कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवा लेते हैं वो देश का भला कभी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने सीधे हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां हैं, जिन्होंने अपनी सरकार के समय पूरी दुनिया में देश का नाम खराब किया था। इसी का जवाब लालू ने कवि का अवतार लेते हुए दिया है, जिसकी चर्चा आम हो गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई