लालू का प्लान तैयार....................नीतिश की महागठबंधन में वापसी कराओ
पटना । बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपराध, बेरोजगारी, पलायन और आरक्षण जैसे मुद्दों को उठाकर फिर से सक्रियता दिखाई है। लेकिन पार्टी की ये गतिविधियां केवल चुनावी रणनीति तक सीमित नहीं रह गई हैं; इसके पीछे एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में वापस लाना है।
राजद नेताओं ने नीतीश को भाजपा की नीतियों से भयभीत कर उन्हें महागठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। सांसद मीसा भारती ने नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह भाजपा के साथ ही रहने वाले है। मीसा ने सवाल उठाया, नीतीश की गारंटी कौन लेगा? इस तरह के बयानों से यह स्पष्ट होता है कि राजद के भीतर नीतीश की नीतियों पर संदेह कायम है। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश के प्रति सकारात्मकता दिखाकर कहा कि वे देशद्रोहियों के साथ नहीं रहने वाले हैं, और विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में लौट आने वाले है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नीतीश को भाजपा के साथ रहने के कारण रात में नींद नहीं आती और वह अपनी गलती पर विचार करते हैं।
राजद सुप्रीमो और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी बिहार के चुनावी गणित को अच्छी तरह समझते हैं। उनका मानना है कि वर्तमान में जीत उसी दिशा में होगी जहां नीतीश कुमार रहने वाले है। नीतीश के पास कुर्मी, कुशवाहा, धानुक मतों के साथ-साथ अतिपिछड़ों का एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है। इसकारण लालू का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नीतीश महागठबंधन में शामिल हों। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह तय किया है कि यदि नीतीश आते हैं, तब उनकी शर्तों पर चर्चा की जाएगी। इससे भाजपा की राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आने वाले चुनावों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहते हैं, या फिर महागठबंधन में लौटते है। राजद की सक्रियता और नीतीश के प्रति उनकी उम्मीदें इस बात का संकेत देती हैं कि बिहार की राजनीति में आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा