विवाद में Lalit Modi की एंट्री, काव्या मारन पर कसा तंज
इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' लीग की नीलामी में अबरार अहमद को सनराइजर्स फ्रेंचाइजी द्वारा खरीदे जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। काव्या मारन की मालिकाना हक वाली टीम ने उन्हें 1,90,000 पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिला। यहां तक कि सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस विवाद के बीच पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर सनसनी फैला दी।
आईपीएल नियमों के चलते बढ़ा विवाद
दरअसल, आईपीएल में पाकिस्तान खिलाड़ी बैन हैं और पड़ोसी मुल्क के खिलाड़ी 2008 के बाद इस लीग में हिस्सा नहीं ले सके हैं। मुंबई आतंकी हमले के बाद भारतीय क्रिकेट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री पर रोक लग गई थी। ऐसे में आमतौर पर भारतीय फ्रेंचाइजी विदेशी लीग्स में भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाए रखती हैं, लेकिन इस बार सनराइजर्स के फैसले ने इस परंपरा को तोड़ दिया।
ललित मोदी का 'कॉल मी' पोस्ट
इस बीच आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसे फैंस काव्या मारन पर तंज मान रहे हैं। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, 'जब फैंस पहले से ही नाराज हों, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 2.34 करोड़ खर्च करना? मुझे इमेज मैनेजमेंट और साम्राज्य खड़ा करने का अनुभव है। कॉल मी।' हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन रकम, समय और संदर्भ से साफ है कि उनका इशारा सनराइजर्स और काव्या मारन की ओर था।
कौन हैं ललित मोदी?
ललित मोदी, जो आईपीएल के संस्थापक माने जाते हैं, फिलहाल भारत से बाहर रह रहे हैं। उन पर टैक्स चोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और आईपीएल से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार, उन्होंने 2009 में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट राइट्स के आवंटन में हेरफेर किया था और इसके बदले भारी रकम ली थी।
पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
दिसंबर 2025 में ललित मोदी ने एक वीडियो में खुद को और विजय माल्या को 'सबसे बड़े भगोड़े' बताया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। बाद में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, 'अगर मेरे बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, खासकर भारत सरकार की, तो मैं माफी मांगता हूं।'
विवाद थमने के आसार नहीं
सनराइजर्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को चुनने का फैसला और उस पर ललित मोदी की टिप्पणी ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। यह मामला आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है।
कांग्रेस का नया दांव, मोहित नागर के जरिए आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने की कोशिश
IPL 2026 से पहले बड़ा अपडेट, दोनों स्टार गेंदबाज नहीं खेलेंगे शुरुआती दौर
₹2929 करोड़ बैंक धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी से लगातार पूछताछ
‘धुरंधर 2’ के बहाने फिल्ममेकर्स पर बरसे रामगोपाल वर्मा
असलम चमड़ा मामले पर गरमाई राजनीति, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयान
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण, 5 नए मंत्री शामिल
ग्लोबल तनाव से तेल बाजार में आग, कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार
ऑल-टाइम लो पर रुपया, 19 पैसे टूटकर 93.08 तक लुढ़का
नशे के कारोबार पर वार, रायगढ़ में अफीम उगाने वाला पकड़ा गया
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, रचा नया इतिहास
ठेकों को लेकर शराब व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग पर ब्लैकमेल जैसे हालात
IPL में 10 कप्तान भारतीय, PSL में गैर-पाकिस्तानी कप्तानों को तरजीह
रायपुर-बिलासपुर रेल मंडल में पानी संकट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
इंदौर एयरपोर्ट का विस्तार, 24 मार्च को टर्मिनल-1 का लोकार्पण
‘सैमसन की गैरमौजूदगी खलेगी’, कप्तान रियान पराग का बयान
इंग्लैंड क्रिकेट के सामने नई समस्या, गेंद सप्लाई प्रभावित
राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, Sam Curran सीजन से बाहर होने की कगार पर