दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव चोटिल होने के कारण हुए बाहर
दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन कुलदीप यादव को ग्रोइन दर्द के कारण आराम करने की सलाह दी गई है। इस दर्द के कारण कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के पिछले दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सके। कुलदीप यादव को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला।
कुलदीप यादव की वापसी की तारीख तय नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप यादव को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए आराम की सलाह दी गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कुलदीप यादव की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। वो दिल्ली टीम के साथ मुंबई में हैं, जो रविवार को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।
कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती दो मैचों में हिस्सा लिया। चाइनामैन ने पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेले और कुल तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव को पर्याप्त आराम की सलाह इसलिए भी दी गई क्योंकि वो टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने वालों के दावेदार हैं। उम्मीद की जा रही है कि कुलदीप यादव आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के एक्स फैक्टर साबित होंगे।
बहरहाल, दिल्ली की टीम का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। ऋषभ पंत के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच खेले, जिसमें से तीन में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिल्ली को एकमात्र जीत चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मिली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार मैचों में एक जीत और तीन हार के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर काबिज है।
दिल्ली कैपिटल्स का अब टेबल में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस से रविवार को सामना होगा। दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी। वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की टीम की कोशिश पहली जीत हासिल करने की होगी। दोनों टीमें इस समय प्वाइंट्स टेबल में नीचे हैं और जीत दर्ज करके दोनों अपनी स्थिति बदलने की कोशिश करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई