कृति खरबंदा और पुलकित ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की फोटोज
पागलपंती एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई। काफी समय से उनकी शादी की खबरें सामने आ रही थीं। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई भी की थी। मगर इसकी भनक भी किसी को नहीं पड़ने दी थी।
फिर 13 मार्च को क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने मानेसर में धूमधाम से शादी की। शादी के बाद कपल ने वेडिंग फोटोज शेयर कर इसकी घोषणा की थी। शादी के बाद से ही न्यूली मैरिड कपल अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की झलकियां दिखा रहा है। मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन के बाद कपल की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
हल्दी में कृति और पुलकित ने शुरू किया नया ट्रेंड
हल्दी सेरेमनी में अक्सर चंदन में हल्दी मिलाकर दूल्हा-दुल्हन को लगाया जाता है, लेकिन कृति और पुलकित ने अपने हल्दी फंक्शन में ऐसा नहीं किया। दोनों ने सिर्फ नेक के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया और मुल्तानी मिट्टी से सराबोर हुए। सिर्फ यही नहीं, कृति और पुलकित की हल्दी में डांस, फन और खूब सारा प्यार था। एक जगह तो कृति को अपने दूल्हेराजा के कपड़े फाड़ते हुए भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में पुलकित पूल में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने उन्हें पूल में फेंक दिया था।
बाल-बाल बचीं कृति खरबंदा
तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति खरबंदा ने कैप्शन में लिखा, "हमारी हल्दी थोड़ी अपरंपरागत थी। मुल्तानी मिट्टी के पैक में शगुन के लिए हल्दी की एक चुटकी। हमारी त्वचा को ध्यान में रखते हुए यह पुलकित और मेरे लिए खास तौर पर बनाया गया है, क्योंकि दूल्हा और दुल्हन को चमकना है ना। उस व्यक्ति की आभार जिसने मुझे रोका जबकि बाकी लोगों ने पुलकित को पूल में फेंक दिया। मैं आभारी हूं।"
हल्दी में पुलकित सम्राट ने येलो कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था। वहीं, कृति ऑरेंज को-ऑर्ड सेट में गजब ढहा रही थीं। मांग टीका और इयररिंग्स से अभिनेत्री ने अपना लुक पूरा किया था।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा