कोलकाता ने मुंबई को दिया 170 रनों का लक्ष्य, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आज आईपीएल 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम 20 ओवर में 169 रनों का स्कोर बनाकर ऑलआउट हो गई।
कोलकाता ने मुंबई को थमाया 170 रनों का लक्ष्य
कोलकाता ने मुंबई को 170 रनों का लक्ष्य थमाया है। बुमराह ने आखिरी ओवर में वेंकटेश अय्यर को आउट किया। वह 70 रन बनाने में कामयाब हुए।
हार्दिक ने किया रसेल को रन आउट
हार्दिक पांड्या ने आंद्रे रसेल को रन आउट कर दिया। वह सिर्फ सात रन बना सके। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 153/7 है।
कोलकाता का छठा विकेट गिरा
कोलकाता को छठा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को पारी 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। वह इस मैच में 42 रन बनाने में कामयाब हुए। मनीष ने वेंकटेश अय्यर के साथ 83 रनों की साझेदारी निभाकर कोलकाता को संकट से उबारा।
15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128/5
वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों कोलकाता को मुश्किल की परिस्थिति से निकालने में जुटे हैं। दोनों के बीच 71 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 128/5 है।
वेंकटेश-मनीष ने संभाला मोर्चा
57 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स को वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। अय्यर 30 और पांडे 16 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 91/5 है।
कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा
कोलकाता को पांचवां झटका पीयूष चावला ने दिया। उन्होंने रिंकू सिंह को 57 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे उतरे हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 60/5 है।
कोलकाता का चौथा विकेट भी गिरा
कोलकाता को चौथा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को बोल्ड किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 51/4 है।
तुषारा ने चटकाया श्रेयस अय्यर का विकेट
कोलकाता को तीसरा झटका भी नुवान तुषारा ने ही दिया। उन्होंने पारी के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को टिम डेविड के हाथों को कैच आउट कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वेंकटेश अय्यर उतरे हैं।
कोलकाता को लगा दूसरा झटका
कोलकाता को दूसरा झटका 22 रन के स्कोर पर लगा। नुवान तुषारा ने अंगकृष रघुवंशी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच पकड़ा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए श्रेयस अय्यर उतरे हैं।
कोलकाता को लगा पहला झटका
कोलकाता को पहला झटका फिल सॉल्ट के रूप में लगा। पारी के पहले ओवर में नुवान तुषारा ने उन्हें तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ पांच रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंगकृष रघुवंशी उतरे हैं। एक ओवर के बाद टीम का स्कोर 14/1 है।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका