जानिए जुलाई में क्या-क्या होने वाला है खास?
हर महीने की पहली तारीख से कई वित्तीय नियम बदलते हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। इस बार 1 जुलाई 2024 से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। टेलीकॉम कंपनियों का टैरिफ प्लान की प्राइस बढ़ाने का फैसला भी जुलाई से ही लागू होगा। साथ ही, पूरे महीने के दौरान भी कुछ अहम डेडलाइन और तारीखें हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।
LPG, CNG और PNG के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG रसोई गैस सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा होती है। पिछली बार 1 जून को सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। अगर इस बार भी कीमतों में कोई बदलाव होता है, तो वह 1 जुलाई से ही होगा।
जियो, एयरटेल के प्लान महंगे
देश की तीनों सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों- रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज महंगे कर दिए हैं। यह दो साल में पहली दफा है, जब कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान का दाम बढ़ाया है। नए रिचार्ज प्लान 3 जुलाई से लागू होंगे।
टाटा मोटर्स बढ़ाएगा दाम
टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियों के दाम में 1 जुलाई से 2 फीसदी का इजाफा होगा। कंपनी का कहना है कि वह बढ़ती लागत की भरपाई के लिए दाम बढ़ा रही है। यह बढ़ोतरी सभी कमर्शियल गाड़ियों पर लागू होगी, लेकिन मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है।
ITR फाइल करने की डेडलाइन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने असेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Returns) फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई 2024 तय की है। अगर आप इस डेडलाइन को चूकते हैं, तो आपको जुर्माने समेत दूसरी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव
रिजर्व बैंक (RBI) के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में बदलाव वाले नियम 1 जुलाई से लागू होंगे। केंद्रीय बैंक का निर्देश है कि 1 जुलाई से सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए होने चाहिए। इससे फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म पर असर पड़ेगा।
जुलाई में पेश हो सकता है आम बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई के तीसरे हफ्ते में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बजट 22 जुलाई को पेश किए जाने की संभावना है। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार सातवां बजट होगा और वह इस मामले में मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ेंगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल