MLC में नाइट राइडर्स को मिली हार की हैट्रिक
नई दिल्ली। मेजर क्रिकेट लीग 2025 का 20वां मुकाबला सिएटल ओर्कास बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडरस के बीच खेला गया। इस मैच में सिएटल ओर्कास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए लॉस एंजिल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।
इसके जवाब में सिएटल ओर्कास की टीम ने आरोन जोन्स (73) और शिमरोन हेटमायर नाबाद 64 रन की पारी की मदद से एक गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया। ये MLC 2025 में सिएटिल ओर्कास की दूसरी जीत रही,जबकि लॉस एंजिल्स ने हार की हैट्रिक लगाई।
MLC 2025 में Seattle Orcas ने जीता दूसरा मुकाबला
पहले बैटिंग करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम को पहला झटका छठे ओवर में ओपनर आंद्रे फ्लेचर के रूप में लगा। वह 23 गेंद पर 26 रन बनाकर हरमीत सिंह का शिकार बने।
उन्मुक्त चंद और आंद्र रसेल ने फिर टीम की पारी को संभाला। आंद्र रसेल ने 39 गेंद का सामना करते हुए 166 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 65 रन बनाए। सैफ बादर 41 और रोवमैन पोवेल ने 43 रन की नाबाद पारी खेली। इस तरह टीम ने सीएटिल ओर्कास को 203 रन का टारगेट दिया।
आरोन जोन्स और शिमरोन हेटमायर का तूफान
सिएटिल ओर्कास की तरफ से ओपनिंग करने आए जोश ब्राउन 2 गेंद पर डक आउट हुए। उन्हें पहले ओवर में जेसन होल्डर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद शायन जहांगीर ने आरोन जोन्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 11.1 ओवर में 119 रन बनाए।
जहांगीर ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि जोन्स ने 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा। टीम ने ऐसे फिर अपने पांच विकेट गंवाए और फिर क्रीज पर उतरे शिमरोन हेटमायर।
जब हेटमायर खेलने आए तब टीम को जीत के लिए 77 रन चाहिए थे और 8 ओवर बचे थे। इसके बाद हेटमायर ने 26 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के लगाकर 64 रन की नाबाद पारी खेलकर तहलका मचाया।
आखिरी ओवर का ड्रामा
आखिरी ओवर में सिएटिल ओर्कास को जीत के लिए 6 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी। क्रीज पर मौजूद थे शिमरोन हेटमायर और काइल मेयर्स। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर कुछ रन नहीं आया। तीसरी गेंद पर एक रन मेयर्स ने लिए।
अब आखिरी की दो गेंदों पर तीन रन की दरकार थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए काफी प्रेशर का मैच बन गया था। फिर पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने छक्का लगाया और टीम को ये मैच एक गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट से जीता लिया।
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका