केकेआर ने दिल्ली को 106 रन से रौंदा
विशाखापट्टनम में बुधवार की रात कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के नाम रही। आईपीएल 2024 के 16वें मैच में केकेआर के बैटर्स ने जमकर कोहराम मचाया। कोलकाता की पारी में गेंद मैदान पर कम ग्राउंड से बाहर ज्यादा नजर आई। 20 ओवर की पारी में केकेआर ने बल्लेबाजों ने 22 चौके और 18 गगनचुंबी छक्के जमाए। कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड बस यूं समझ लीजिए बाल-बाल बच गया।
दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 272 रन टांगे। सुनील नरेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 85 रन ठोके। वहीं, डेब्यूटेंट अंगकृष रघुवंशी भी महफिल लूटने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने 27 गेंदों पर 54 रन जड़े। अंतिम ओवरों में रसेल ने अपनी मसल्स पावर के दम पर 19 गेंदों पर 41 रन जड़े, तो रिंकू सिंह ने 8 गेंदों पर 26 रन ठोके।
सबसे ज्यादा छक्के
केकेआर ने अपनी पारी के दौरान 18 छक्के लगाए, जो एक नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के एक मैच में 17 छक्के ही लगा सकी थी और टीम ने यह कारनामा साल 2018 में किया था। 18 में से 7 छक्के तो नरेन के बल्ले से ही निकले, जबकि तीन अंगकृष और इतने ही रसेल ने सिक्स जमाए।
दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक छक्के
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम भी बन गई है। इससे पहले दिल्ली के खिलाफ कोई भी टीम 18 छक्के नहीं लगा सकी थी। दिल्ली के गेंदबाजों ने विशाखापट्टनम में दिल खोलकर रन लुटाए।
टी-20 का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर
केकेआर ने सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि टी-20 क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया है। टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर लगाने का रिकॉर्ड नेपाल के नाम है। नेपाल ने साल 2023 में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 314 रन बनाए थे।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान