काइनेटिक फिर आ रही चेतक को कड़ी टक्कर देने
नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी काइनेटिक एक बार फिर से ग्राहकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। हाल ही में इसके अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान स्पाई शॉट्स सामने आए हैं। काइनेटिक अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल के जरिए पुराने प्रतिद्वंद्वी बजाज चेतक को टक्कर देने आ रहा है। चेतक पहले से ही इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में खासा लोकप्रिय हो चुका है और इसके फीचर्स और स्टाइलिंग को काफी पसंद किया जाता है। काइनेटिक के नए झेडएक्स स्कूटर की तस्वीरों से इसके डिजाइन की झलक मिलती है जो पुराने काइनेटिक होंडा डीएक्स की याद दिलाता है। इसमें बॉक्सी डिजाइन एलिमेंट्स के साथ मॉडर्न टच भी दिया गया है, जैसे एलईडी हेडलैंप और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। इसके पहियों में भी रेट्रो स्टाइल नजर आता है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 12-इंच के आधुनिक पहिए होंगे जो इसकी सवारी को बेहतर बनाएंगे।
यह अपकमिंग काइनेटिक ई-स्कूटर न केवल बजाज चेतक बल्कि टीवीएस आईक्यूब और एक्टिवा ई जैसे मॉडलों को भी चुनौती देगा। काइनेटिक ग्रीन पहले से ही शहर के उपयोग के लिए कई इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोपेड्स पेश करता रहा है, जो छोटी दूरी के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित हुए हैं। मगर झेडएक्स खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है जो एक अच्छे कम्यूटर स्कूटर की तलाश में हैं।
इसकी क्लासिक स्टाइलिंग पुराने स्कूटर प्रेमियों को आकर्षित करेगी जबकि नए फीचर्स और आधुनिक डिजाइन इसे आज के समय के हिसाब से उपयुक्त बनाएंगे। इस स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा। बता दें कि भारत में 1990 के दशक में बजाज चेतक और काइनेटिक होंडा स्कूटर बेहद लोकप्रिय थे। ये दोनों ही ऐसे टू-व्हीलर थे जिन्हें लोग मोटरसाइकिल के मुकाबले ज्यादा प्रैक्टिकल मानते थे।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा