20 लाख के लिए दिव्यांग को मारा, फिर सूटकेस में पैक कर ठिकाने लगाई लाश
छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक रिहायशी इलाके में एक दिव्यांग व्यक्ति की जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को सीमेंट में लपेटकर पहले सूटकेस में रखा गया. इसके बाद सूटकेस को स्टील के ट्रंक में रखकर फेंक दिया गया. इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो एक-पत्नी का हाथ इस हत्याकांड की साजिश के पीछे सामने आया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
रायपुर के डीडी नगर में विकलांग व्यक्ति का शव मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं तो उसमें एक महिला और पुरुष नजर आए, जिनकी पहचान रायपुर के वकील अंकित उपाध्याय और उनकी पत्नी के रूप में हुई. जांच में सामने आया है कि उन्होंने जमीन दलाली विवाद को लेकर किशोर दिव्यांग पैकरा की हत्या की साजिश रची थी.
सीसीटीवी से हुई आरोपियों की पहचान
रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि हत्या अंकित और उनकी पत्नी ने की है. अंकित के पिता छत्तीसगढ़ पुलिस के रिटायर्ड एएसआई हैं और उनकी पत्नी की पहचान उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज से हुई, जहां पैकरा का शव मिला था. फुटेज में सोमवार को रायपुर के डीडी नगर में एक कार घुसती दिखाई दी, जिसमें दो लोग उतरते हैं और शव वाले ट्रंक को बाहर निकालने के लिए डिक्की खोलते हैं.
मृतक ने बेचा था अपना प्लॉट
पुलिस ने बताया कि चेहरा ढके एक महिला दोपहिया वाहन पर कार के पीछे चलती दिख रही है. कार की नंबर प्लेट पर फर्जीवाड़ा किया गया था. जांच में सामने आया कि मृतक पैकरा चलने-फिरने में असमर्थ था और उसे चलने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ती थी. वह हांडीपाड़ा के एचएमटी चौक में रहता था. पैकरा ने अंकित की मदद से मोहाडी गांव में अपना एक प्लॉट 50 लाख रुपये में बेचा था, लेकिन उसे तय कीमत से 20 लाख रुपये कम मिले थे.
20 लाख रुपये के लिए हत्या
पैकरा ने जब उसकी जमीन के बचे हुए 20 लाख रुपये मांगे तो अंकित फंस गया. क्योंकि उसने दलाली की थी. दोनों की 20 लाख रुपये को लेकर बहस हो गई. पैकरा ने अंकित को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी, जिसके बाद अंकित डर गया और उसने पैकरा की हत्या कर दी. उसने शव को सीमेंट से लपेटकर, शव को सूटकेस में बंद कर स्टील के ट्रंक में रखा और अपनी पत्नी के साथ मिलकर डीडी नगर में फेंक दिया था. अंकित चंगोराभाठा का रहने वाला है. अब पुलिस ने उसे और उसकी पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और रायपुर ले गई है.
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत