खिलाड़ी भैया Akshay Kumar ने किया सलमान का शिकार
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल- 5' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन 24 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म का वीकेंड 'हाउसफुल' गया है। सोमवार के कलेक्शन के साथ चौथे दिन इस किलर कॉमेडी फिल्म ने 18 से ज्यादा मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े थे।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही नाना पाटेकर-संजय दत्त और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म ने महज पांच दिनों के अंदर ही सलमान खान की 200 करोड़ के बजट में बनी बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भाईजान की कौन सी फिल्म का रिकॉर्ड टूटा है, चलिए डिटेल में जानते हैं:
हाउसफुल 5 ने सलमान खान की कौन सी मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड?
बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी किलर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल -5' ने महज 5 दिनों के अंदर सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' का रिकॉर्ड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया है।
सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार-रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडीज की हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में टोटल 111.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस साल की ईद रिलीज फिल्म 'सिकंदर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 110.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
हाउसफुल 5 Vs सिकंदर:
हाउसफुल 5 के 5 दिनों का कलेक्शन 111.75 करोड़ रुपए
सिकंदर लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड़ रुपए
इस साल की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी 'हाउसफुल-5'
आपको बता दें कि हाउसफुल 5 जिस रफ्तार से इंडिया में कमाई कर रही है, उससे ये कॉमेडी फ्रेंचाइजी इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले नंबर पर जहां विक्की कौशल की छावा अब भी राज कर रही है, तो वहीं दूसरे नंबर पर अजय देवगन की मई रिलीज फिल्म 'रेड 2' है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ के आसपास की कमाई की है।
तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की ही फिल्म स्काई फोर्स है, जिसने 134 करोड़ के करीब बिजनेस किया था। अब उस जगह चौथे नंबर पर सिकंदर को पीछे छोड़ते हुए अक्षय कुमार की ही 'हाउसफुल-5' का गई है, जिसने इस साल सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है। हाउसफुल 5 ने इंडिया में मंगलवार को 11 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण