खंडवा विधायक कंचन तनवे ने मदरसे का किया निरीक्षण, नकली नोट मामले में दी ₹50,000 इनाम की घोषणा
MP News: खंडवा में नकली नोट मिलने के बाद राजनीति से लेकर प्रशासन तक हलचल मच गई है। इसी बीच भाजपा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने शुक्रवार को उस मदरसे का निरीक्षण किया, जहां से 19 लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद हुए थे। विधायक ने मौलाना के कमरे का ताला खुलवाकर खुद जांच की और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। उन्होंने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति आतंकवाद, नकली नोट या किसी अवैध गतिविधि की जानकारी देगा, उसे ₹50,000 का इनाम दिया जाएगा।
मौलाना के कमरे से बरामद हुए थे नकली नोट
विधायक कंचन तनवे शुक्रवार को ग्राम पेठिया पहुंचीं, जहां नकली नोटों का मामला सामने आया था। उन्होंने कहा कि मौलाना कब आया, कौन लाया, और उसके पहले यहां कितने मौलाना रहे—इन सभी की विस्तृत जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की देशविरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सभी मदरसों की जांच की मांग
भाजपा विधायक ने जिले में चल रहे सभी मदरसों की जांच कराने की मांग की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी के पास गलती से भी नकली नोट आ जाए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि दोषियों को पकड़ा जा सके। विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां
बता दें कि खंडवा के ग्राम पेठिया स्थित मदरसे से 19 लाख से अधिक के नकली नोट मिले थे। इस मामले में मौलाना जुबेर अंसारी और उसके साथी को मालेगांव पुलिस रिमांड पर रखा गया है। अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बुरहानपुर के डॉ. प्रतिक की तलाश जारी है। मालेगांव और खंडवा पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला