केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने की अनुमति नहीं
कुवैत के मंगफ क्षेत्र की इमारत में लगी आग में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 45 भारतीय थे। 45 भारतीयों में 23 केरल के भी निवासी शामिल हैं। इस घटना के बाद केंद्र ने घायल मलयाली लोगों की मदद के लिए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत जाने से अनुमति देने से इनकार कर दिया। केंद्र के इस फैसले पर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आलोचना की। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री को कुवैत जाने की अनुमति नहीं दी गई।वीडी सतीशन ने कहा, "राज्य के प्रतिनिधि इस हादसे में बेहतर ढंग से सहायता प्रदान कर सकते हैं। केंद्रीय सरकार की मदद के लिए राज्य के प्रतिनिधि को भी वहां भेजना चाहिए। केंद्र को जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री वहां जाने की मंजूरी देनी चाहिए। यह केंद्र की तरफ से एक गलत संदेश है।"
गुरुवार की रात को वीणा जॉर्ज ने कहा, "इस घटना में अपने लोगों के साथ खड़े रहने के लिए हम केंद्र से केवल कुवैत जाने की अनुमति मांग रहे हैं। अनुमति देने से इनकार कर दिया गया है।" बता दें कि केरल सरकार ने राहत कार्य में मदद के लिए राज्य स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज को कुवैत भेजने का फैसला किया था। राहत कार्य में हादसे में घायल भारतीयों की मदद करना और उनका इलाज कराना शामिल है। वीणा जॉर्ज एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करती रही। उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 49 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 45 भारतीय और बाकि पाकिस्तान, फिलीपींस, नेपाल के नागरिक हैं। दक्षिणी कुवैत के मंगफ क्षेत्र की इमारत में लगभग 195 प्रवासी श्रमिक रहते थे। हादसे में मारे गए भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विशेष विमान शुक्रवार सुबह कोच्चि पहुंच गया है। विमान केरल के कोच्चि में उतरा है, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे। इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई