केजरीवाल का शाह पर तंज.........आप केजरीवाल को नहीं, अपराध और गुंडों को रोकिए
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली में अपराध को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है।पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह को इसका जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में इनदिनों अपराध चरम पर है, गोलियां चल रहीं हैं, हत्याएं हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का नारा था कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ। इस नारे में बेटी को पढ़ाने की ज़िम्मेदारी हमारी थी, हमने बेटी को पढ़ाया। वहीं बेटी की सुरक्षा की जबावदेही गृह मंत्री शाह के पास थी।
दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं और व्यापारियों के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था से महिलाओं और व्यापारियों में खौफ हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में विकास करने की अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की जबावदेही शाह की थी और वह अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। केजरीवाल ने कहा है कि शाह, आप केजरीवाल को नहीं, अपराध और गुंडों को रोकिए। दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं और गोलियां चलाई जा रही हैं। आज वह डरकर दिल्ली छोड़ रहे हैं। दिल्ली में व्यापार करना कठिन हो गया है। इसके साथ ही बीजेपी की नाकामी के चलते दिल्ली में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं।
दिनदहाड़े गोलियां चल रही
केजरीवाल ने कहा कि जिस तरीके के हालात मुंबई में हुआ करते थे वैसे ही हालत अब दिल्ली में हो गए हैं, यहां पर गैंगवार हो रहा है दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। 10 साल पहले जब हमें जिम्मेदारी मिली थी, तब हमने स्कूल व कॉलेज बनाए, पानी बिजली का इंतजाम किया। लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का एक नक्शा दिखाकर कहा है कि गृहमंत्री शाह के आवास से 30 किलोमीटर के दायरे में एक के बाद एक कई घटनाएं लगातार होती जा रही हैं।
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
बजट में शिक्षा पर जोर, 15 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
किसान हित में बड़ा दांव: सोलर सिंचाई पंप से बदलेगी खेती की तस्वीर
किराना हिल्स पर स्ट्राइक रही निर्णायक, विदेशी विशेषज्ञ का विश्लेषण
‘सरकार कर्ज में डूबी’, विपक्ष ने अनोखे अंदाज में जताया विरोध
अदिति हुंडिया से शादी करेंगे ईशान किशन? अटकलों पर मां सुचित्रा देवी का बयान, जानें
16 मार्च को होगी वोटिंग, नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू
छात्रा की हत्या के बाद आरोपी का चौंकाने वाला बयान
Surajpur में SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को शिकायत सौंपी
लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस