पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए,काजू में फाइबर पाया जाता है
ड्राई फ्रूट्स पोषण का भंडार होते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से फायदे ही फायदे मिलते हैं। ड्राई फ्रूट्स कई तरह के होते हैं, जिनके ढेर सारे फायदे होते हैं और लोग अपनी पंसद और जरूरत के मुताबिक डाइट में शामिल करते हैं। काजू इन्हीं में से एक है, जो कई लोगों को बेहद पसंद होता है और सेहत को भरपूर फायदे भी पहुंचाता है।
काजू पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं, जिसमें विटामिन के, ई और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे थायमिन और विटामिन बी 6 के साथ-साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक भारी मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि रोजाना इन्हें खाने से एक नहीं बल्कि 5 तरह के फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं रोजाना सिर्फ 5-8 काजू खाने से कितने फायदे मिलते हैं।
अगर आप अपना वजन कम करने का सपना देख रहे हैं, तो काजू इसके लिए एक बढ़िया साथी साबित होगा है। रोजाना 5 से 8 काजू खाने से आपको अपना वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। इसमें मौजूद हाई डाइटरी फाइबर और प्रोटीन लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो अपनी हेली डाइट में काजू जरूर शामिल करें। दरअसल, काजू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें हाई फाइबर कंटेंट भी होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
काजू मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
ब्रेन फंक्शनिंग को बढ़ावा दे
काजू सिर्फ आपकी फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी गुणकारी होता है। काजू में विटामिन ई और बी विटामिन अच्छी खासी मात्रा में पाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व एनर्जी बढ़ाने, मूड स्विंग्स और मेमोरी बनाए रखने में मदद करती है।
हड्डियां मजबूत बनाए
दिल-दिमाग दुरुस्त करने के साथ ही काजू आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन K की भारी मात्रा पाई जाती है, जो मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं नियमित रूप से काजू खाने से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा