‘शीला’ से ‘कमली’ तक कैटरीना का जलवा
मुंबई : अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को टाइगर 3, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, फितूर, धूम 3, जब तक है जान, दे दना दन और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने कई फिल्मों के आइटम नंबर में बेहतरीन डांस किया है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
कमली कमली
साल 2013 में आमिर खान की फिल्म 'धूम 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ ने 'कमली कमली' गाने पर बेहतरीन डांस किया। इस गाने में उनके एनर्जेटिक डांस को देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। इस गाने को सुनिधि चौहान ने आवाज दी। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया था जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा था।
शीला की जवानी
साल 2010 में अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'तीस मार खान' रिलीज हुई। इस फिल्म का गाना 'शीला की जवानी' बहुत मशहूर हुआ। यह हर शादी और दूसरे समारोहों में खूब बजाया गया। इस गाने को विशाल ददलानी और सुनिधि चौहान ने गाया था। इसके बोल विशाल ददलानी ने ही लिखे थे। इस गाने को विशाल शेखर ने म्यूजिक दी थी।
काला चश्मा
कैटरीना कैफ का गाना 'काला चश्मा' आज भी लगभग हर पार्टी और फंक्शन में बजता है। गाने पर कैटरीना कैफ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरदस्त डांस किया था। इस गाने के स्टेप को भी खूब कॉपी किया गया। यह गाना फिल्म 'बार बार देखो' का है। इस गाने को अमर अर्शी, बादशाह और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है। इस गाने को अमरीक सिंह और कुमार ने म्यूजिक दी थी।
जरा जरा टच मी
साल 2008 में आई फिल्म 'रेस' में 'जरा जरा टच मी' गाना था। इस गाने को युवा लोगों ने खूब पसंद किया। गाने पर कैटरीना कैफ ने बेहतरीन डांस किया था। सैफ अली खान की अदाकारी वाली यह फिल्म काफी कामयाब रही। गाने को मोनाली ठाकुर और अर्ल एडगर ने आवाज दी थी। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया था जबकि इसके बोल समीर ने लिखे थे।
चिकनी चमेली
फिल्म 'अग्निपथ (2012)' का गाना 'चिकनी चमेली' रिलीज होते ही लोगों की जबान पर चढ़ गया। इस गाने में कैटरीना ने बहुत अच्छा डांस किया। गाने पर कैटरीना ने ग्रुप डांस किया था। इसे श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी। इसका म्यूजिक अजय अतुल ने दिया था और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे थे।
ख्वाब देखे झूठे मूटे
कटरीना कैफ के सबसे अच्छे गानों में 'ख्वाब देखे झूठे मूटे' शामिल है। यह गाना भी फिल्म 'रेस' का है। इस गाने पर सैफ अली खान ने भी डांस किया है। थोड़ा अंग्रेजी मिक्स ये गाना लोगों की जबान पर खूब चढ़ा। इस गाने को मोनाली ठाकुर, नीरज श्रीधर और प्रीतम ने आवाज दी। इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया। इसके बोल समीर ने लिखे।
इसके अलावा कटरीना कैफ ने 'अफ्गान जलेबी', 'दो धारी तलवार', 'हुस्न परचम' और 'गले लग जा न जा' गाने पर बेहतरीन डांस किया है।
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा