कैटरीना कैफ ने श्री कुक्के सुब्रमण्य मंदिर में पूजा करने के बाद जताई खुशी
कैटरीना कैफ ने मंगलवार को कर्नाटक के श्री कुक्के सुब्रह्मण्य मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। यह पूजा कार्यक्रम दो दिन का था। अपनी मंदिर यात्रा के बारे में अभिनेत्री ने हाल ही में बातचीत भी की, अपना अनुभव भी साझा किया।
आध्यात्मिक अनुभव के बारे में बात की
कैटरीना कैफ कहती हैं, ‘मैं लकी हूं कि यहां आ सकी। यहां आकर सच में मैं बहुत खुश हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया। मुझे यहां की एनर्जी और बाकी सभी चीजें पसंद आईं, इनकी अहमियत भी पता चली। मैं यहां पूरा दिन बिताना चाहती हूं।’
महाकुंभ भी पहुंची थीं कैटरीना
पिछले कुछ सालों में कैटरीना कैफ को कई मंदिरों में जाते हुए देखा गया है। हाल ही में वह अपनी सास यानी विक्की कौशल की मां के साथ महाकुंभ भी पहुंची। प्रयागराज पहुंचकर कैटरीना कैफ ने समंग में डुबकी भी लगाई। यहां की अपनी यात्रा को भी उन्होंने यादगार बताया था। सास के साथ कैटरीना के कई वीडियो संगम से, महाकुंभ से वायरल हुए थे। फैंस ने भी इन वीडियो को काफी पसंद किया था।
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
साल 2024 में कैटरीना कैफ फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आईं। इस साल उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। फरहान अख्तर के प्रोडक्शन की एक फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना और आलिया भट्ट साथ अभिनय करने वाली थीं लेकिन यह फिल्म अब तक शुरू ही नहीं हुई। कैटरीना के पति और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' जरूर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’