कर्नाटक की भाजपा नेता तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली । कर्नाटक में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता तेजस्विनी गौड़ा नयी दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गईं। उधर, हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी आर गडवाल भी कांग्रेस में शामिल हुईं। नयी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव जयराम रमेश और पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में गौड़ा यहां कांग्रेस में शामिल हुईं।
इस दौरान गौड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करती। गौड़ा 2004 से 2009 के बीच कांग्रेस सांसद रहीं और 2014 में भाजपा में शामिल हो गई थीं।
गौड़ा 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2018 में विधायक बन गईं। वह भाजपा की प्रवक्ता भी रही थीं। एमएलसी के रूप में उनका कार्यकाल जून 2024 में समाप्त होना था।
वह कनकपुरा क्षेत्र से 14वीं लोकसभा (2004-2009) की सदस्य थीं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जनता दल (सेक्युलर) के प्रत्याशी पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा को हराया था।
वहीं, हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, कांग्रेस की तेलंगाना प्रभारी दीपादास मुंशी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में (जीएचएमसी) की मेयर विजयलक्ष्मी आर गडवाल कांग्रेस में शामिल हुईं।
विजयलक्ष्मी के कांग्रेस में शामिल होने से लोकसभा चुनाव में जीएचएमसी सीमा में पार्टी को बढ़त मिलने की उम्मीद है। हाल के विधानसभा चुनावों में जीएचएमसी की सीमा के अंतर्गत आने वाली 24 सीट में से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी, हालांकि उसने बहुमत हासिल किया था।
विजयलक्ष्मी के पिता और बीआरएस के राज्यसभा सदस्य के केशव राव ने शुक्रवार को कहा था कि वह कांग्रेस में लौट आएंगे। केशव राव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई