करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की मां से मुलाकात का किस्सा सुनाया
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में हैं. दोनों की लव स्टोरी सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में शुरू हुई थी. इन दिनों कपल शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में करण ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी और उनके माता-पिता से अपनी पहली मुलाकात के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी को अक्सर गलत समझा जाता है.
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर करण कुंद्रा ने कहा, ‘मैंने उनके माता-पिता के साथ 30 मिनट बिताए, जिसके बाद उनकी मां ने कहा कि ले जा, लड़की लेकर जा, अभी लेकर जा. वे बहुत प्यारे और सिंपल लोग हैं और तेजस्वी भी बहुत नॉर्मल और वह जमीन से जुड़ी हुई है. वह अक्सर बहुत बॉसी होती है, लेकिन उसकी सबसे अच्छी बात यह है कि वह दबती नहीं है. आप उस पर हावी नहीं हो सकते हैं. अगर मैं उसे किसी चीज के पीछे का लॉजिक नहीं समझा पाता, तो वह काम नहीं करेगा. वह इस मामले में बहुत स्मार्ट है.’
बहुत मेहनती हैं तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश की मेहनत और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी आज भी बहुत मेहनत कर रही हैं. अब वह मास्टरशेफ कर रही हैं, और उन्होंने दिसंबर एंड से शूटिंग शुरू की है और तब से मैं उनसे केवल चार बार मिला हूं. वह दूसरों की तुलना में दोगुनी मेहनत करती हैं. 12 घंटे की शूटिंग के बाद वह 2 घंटे के लिए वीडी देती हैं और फिर ग्रूमिंग सेशन करती हैं. कभी-कभी वह मेरे घर पर ही रुक जाती हैं. सुबह मैं उन्हें ढूंढता हूं और वह मेरे कुक के साथ कुछ तैयार करने में बिजी होती हैं. उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में लगभग जीत हासिल कर ली थी, अगर उनकी आंख में चोट न लगी होती, तो वह शो जीत जातीं.’
तेजस्वी को गलत समझते हैं लोग
करण ने बताया कि कि तेजस्वी को अक्सर गलत समझा जाता है. उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि वह दूसरों का सम्मान नहीं करतीं, लेकिन ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि वह दूसरों की रिस्पेक्ट नहीं करतीं, लेकिन ऐसा नहीं है. वह इंसान को इंसान समझती है. वह इस बात को महत्व नहीं देतीं कि आप कितने अमीर हैं या आपकी हैसियत क्या है, वह लोगों के काम से इम्प्रेस होती हैं.’
करण पर क्यों जताती हैं अपना हक?
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे भी उनके बारे में धीरे-धीरे ये बात समझ आई है. उनका जीवन के प्रति नजरिया अलग है. उनके ज्यादा दोस्त नहीं हैं. वह तभी आपके करीब आएंगी, जब वह आपसे जुड़ाव महसूस करेंगी. तभी वह आप पर हक जताएंगी. कभी-कभी वह कुछ बातें कह देती हैं, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह जानती हैं कि मुझ पर उनका क्या अधिकार है. लेकिन जब लोग उन्हें मेरे प्रति पजेसिव होते देखते हैं, तो वे उन्हें गलत समझ लेते हैं. वह सिर्फ मेरे साथ ही ऐसी हैं, इसलिए आपको उन्हें समझने के लिए समझदारी दिखानी होगी’.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें