नेपोटिज्म मामले में करण जौहर हुए ट्रोलिंग के शिकार
हाल ही में फिल्म निर्देशक वसन बाला का एक बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है। वसन ने कहा कि जब करण जौहर ने जिगरा की अधूरी स्क्रिप्ट आलिया भट्ट को भेजी थी, तो वह इससे नाखुश थे। उनका कहना था कि यदि उन्हें पता होता कि स्क्रिप्ट आलिया को भेजी जा रही है, तो वह इसे और बेहतर तरीके से तैयार करते।इस बयान के बाद करण जौहर पर फिर से नेपोटिज्म का आरोप लगने लगा, और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। जिसको उन्होंने गलत बताया है। करण ने एक पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया की नकारात्मकता और ट्रोलिंग को गलत बताया है। करण ने लिखा, मैंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया के शोर से नाता तोड़ लिया है और अब मैं अनुचित गुस्से से भी दूर रहना चाहता हूं। हालांकि, सोशल मीडिया का प्रभाव ऐसा होता है कि यह तब भी आप तक पहुंचता है, जब आप इसे नजरअंदाज करना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा, वसन बाला मेरे सबसे प्रतिभाशाली सहयोगियों में से एक हैं। उनके बयान को जिस तरह से पेश किया गया, वह न केवल गलत है, बल्कि हास्यास्पद भी है। अगर आप उनका पूरा इंटरव्यू सुनते और उनके बोलने का लहजा समझते, तो आपको पता चलता कि यह एक साधारण किस्सा था, जिसे गलत संदर्भ में दिखाया गया है। करण ने लोगों से अपील की कि वे बिना पूरा इंटरव्यू देखे किसी भी तरह की धारणाएं न बनाएं। वसन बाला ने भी स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी पर आरोप लगाना नहीं था, बल्कि वह केवल एक किस्सा साझा कर रहे थे। करण और आलिया दोनों ही जिगरा को लेकर बेहद उत्साहित हैं, और यह फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जिगरा के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही आलिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जिगरा की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें आलिया अपने भाई के रक्षक की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया के साथ अभिनेता वेदांग रैना भी हैं, जो उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है, जो पहले भी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट