चुनौतियों में फंसी कंगना की डगर नहीं है आसान, अपने ही दे रहे हैं चुनौती
शिमला। भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। कंगना अपनी जीत के लिए भारी मशक्कत कर रहीं हैं। लेकिन उनके विरोधी दल उनकी राह रोकने के लिए चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के असंतुष्टों और पूर्व शाही परिवार के प्रभाव के कारण कंगना रनौत की राह मुश्किलों से भरी हो सकती है।हिमाचल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष, तीन बार सांसद रह चुके कुल्लू के पूर्व शाही परिवार के वंशज महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने को कहा है। वहीं, भाजपा के जिन असंतुष्टों ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, उन्होंने रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक की है।
कंगना रनौत ने शुक्रवार को एक रोड शो और रैली के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया तो बीजेपी नेता महेश्वर सिंह ने पार्टी आलाकमान से रनौत को टिकट देने संबंधी फैसले की समीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी में रनौत का ‘कोई योगदान नहीं है’ और दावा किया कि उन्हें (सिंह को) टिकट देने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा, भाजपा आलाकमान से अपने फैसले की समीक्षा करने पर बातचीत चल रही है। मुझे पहले टिकट देने का वादा किया गया था। कंगना की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, भाजपा के पूर्व महासचिव राम सिंह और अन्नी के पूर्व विधायक किशोरी लाल - तीनों जिन्होंने भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद 2022 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय के रूप में लड़ा था - ने अन्य असंतुष्ट भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और मंडी सीट से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह पहले ही पार्टी टिकट की दौड़ से बाहर हो गई हैं। उन्होंने कहा था कि जमीनी हालात हमारे अनुकूल नहीं है और कार्यकर्ता निराश हैं। हालांकि कंगना को भाजपा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने अपना रुख बदल दिया है और कहा है कि वह कांग्रेस के निर्देशों का पालन करेंगी।
रनौत के लिए राहत की बात यह है कि कारगिल युद्ध के नायक एवं भाजपा नेता खुशाल ठाकुर ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उन्होंने शनिवार को कहा, ‘मैं कंगना का समर्थन कर रहा हूं। इस संसदीय क्षेत्र में एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक हैं।’रनौत ने शुक्रवार को अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खुद को मंडी के लोगों की ‘‘बेटी और बहन’’ बताया था। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश से आने के कारण उन्हें लगातार धमकाया जाता है। उन्होंने कहा, मैंने अपने गांव में एक छोटा देवी मंदिर बनवाया है और मनाली में एक घर बनाया है। मैंने अपने लिए एक जगह बनाने के लिए संघर्ष किया और कड़ी मेहनत की। उन्होंने प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ऐसा नहीं है कि मेरे पिता या पति मुख्यमंत्री हैं और मैं राजनीति में आ गई हूं। बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा सीट शामिल हैं, इनमें से आठ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मंडी लोकसभा क्षेत्र में पूर्व शाही परिवारों का अच्छा-खासा दबदबा रहा है और इनके वंशजों ने इस सीट के लिए हुए दो उपचुनावों सहित 19 चुनावों में से 13 में जीत हासिल की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई