कमल हासन का बड़ा बयान, ‘जन नायकन’ को लेकर कही अहम बात
विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। सेंसर सर्टिफिकेट के चलते इसकी रिलीज अटक गई थी। अब अपनी रिलीज से पहले यह फिल्म एचडी प्रिंट में लीक हो गई है। इस पर कमल हासन का गुस्सा फूटा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सिस्टम की नाकामी का परिणाम है।
'जन नायकन' के लीक होने पर समर्थन में उतरे रजनीकांत समेत कई दिग्गज, मेकर्स ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
रजनीकांत और चिरंजीवी ने जताई निराशा
रिलीज से पहले ही फिल्म 'जन नायकन' के ऑनलाइन लीक होने के बाद मेकर्स ने नाराजगी जताई है। फिल्म के ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मेकर्स के सपोर्ट में उतरे हैं और फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर निराशा जताई है। सुपरस्टार रजनीकांत और मेगास्टार चिरंजीवी ने भी लीक पर निराशा जताते हुए फिल्म व मेकर्स का सपोर्ट किया। उनके अलावा कमल हासन ने भी इस पर नाराजगी जताई है और कहा कि सर्टिफिकेशन में देरी ने इसे बढ़ावा दिया।
'यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है'
कलम हासन ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। वे लिखते हैं, ' फिल्म 'जन नायकन' का लीक होना कोई हादसा नहीं है। यह सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। अगर सही प्रक्रिया समय पर पूरी हो गई होती, तो आज हम इस स्थिति में न होते। सर्टिफिकेशन में हुई अत्यधिक देरी ने पायरेसी के लिए जमीन तैयार कर दी। जब कानूनी तरीके से पहुंच रुक जाती है, तो गैर-कानूनी रास्ते हावी हो जाते हैं। पायरेसी राजनीति से परे है; यह कला और कलाकार पर ही एक हमला है। यह सैकड़ों कलाकारों और टेक्नीशियनों की मेहनत को और ईमानदारी से टैक्स देने वाले प्रोड्यूसर्स, एग्जिबिटर्स और थिएटर मालिकों के निवेश को खतरे में डालता है। ये सभी मिलकर उस सिनेमा को जिंदा रखते हैं, जिसे हम प्यार करते हैं।
कमल हासन बोले- 'मुझे यकीन है कि सिनेमा के चाहने वाले एकजुट होंगे'
कमल हासन ने आगे लिखा है, 'जब सिस्टम फेल हो जाता है, तो क्रिएटर की रक्षा कौन करता है? हमें जवाबदेही, तेजी से सर्टिफिकेशन, सख्त कानून और रियल-टाइम में कंटेंट हटाने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि सिनेमा के सच्चे चाहने वाले एकजुट होंगे और थिएटर में कानूनी तरीके से फिल्म देखकर इसका करारा जवाब देंगे, ठीक वैसे ही जैसे आप पहले भी मेरे साथ खड़े रहे हैं'।
18 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन
अबू धाबी में भारत-UAE के बीच कई बड़े समझौते, गैस सप्लाई पर भी डील
मुनाफावसूली हावी, सोना-चांदी के दाम गिरे, कैरेट अनुसार रेट देखें
क्रिकेट जगत में खिलाड़ियों की भाषा और व्यवहार पर फिर उठे सवाल
इलाज कराने आई महिला पर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने का आरोप
‘हर धमाके के साथ कांपते हैं घर’, मुरैना के ग्रामीणों ने बयां किया दर्द
लंबे समय तक काम का दबाव बन रहा गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह
प्रीति जिंटा टीम मैनेजमेंट के साथ लंबे समय तक करती दिखीं चर्चा
चीन-ताइवान तनाव बढ़ा, ताइपे ने बीजिंग पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस की रणनीति में बदलाव, एंटनी की सलाह पर राहुल गांधी का नया कदम
सोशल मीडिया पर छाए बुमराह, फैंस बोले- ‘भविष्य के कप्तान तैयार’
सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हाई कोर्ट का आदेश खारिज
IPL इतिहास के सबसे चर्चित सफर का हुआ अंत, फैंस हुए इमोशनल
BJP बनाम पूर्व प्रवक्ता, तमिलनाडु में कानूनी लड़ाई ने पकड़ा तूल
TMC से सस्पेंड होने के बाद रिजु दत्ता का तीखा बयान, राजनीति गरमाई
अब महिलाओं पर पति का नाम बताने का दबाव नहीं रहेगा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET को लेकर बताए नए नियम और बदलाव
अंतरिक्ष से गुजरने वाला विशाल एस्टेरॉयड, पृथ्वी पूरी तरह सुरक्षित: वैज्ञानिक
तेज हवा और बारिश बनी काल, मकान की छत ढही; चार की जान गई