Oscars के लिए कमल हासन-आयुष्मान खुराना को मिला न्योता
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोहों में से एक द एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स की सदस्यता में शामिल होना किसी भी स्टार के लिए बड़ी बात होती है। इस बात भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज नाम ऑकर्स की सदस्यता का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
यह बड़े स्टार कोई और नहीं बल्कि कमल हासन और आयुष्मान खुराना हैं। गुरुवार यानी 26 जून 2025 को अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने दुनियाभर से 534 लोगों को सदस्य बनने का न्योता दिया है। इनमें कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम भी शामिल है जिनमें से एक कमल और आयुष्मान हैं।
इन बॉलीवुड सेलेब्स को मिला ऑस्कर्स से न्योता
जीं हां, साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना द एकेडमी में शामिल होकर ऑस्कर पुरस्कारों के लिए वोट देने के पात्र होंगे। इन दोनों स्टार्स के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर करण माली, सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास, कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा और फिल्म डायरेक्टर पायल कपाड़िया को भी न्योता दिया गया है।
यह हॉलीवुड स्टार्स भी लिस्ट में शुमार
भारतीय सेलिब्रिटीज के अलावा कई हॉलीवुड सितारों को भी ऑस्कर्स वोटिंग की सदस्यता में पहली बार शामिल किया गया है। कुल 534 नए मेंबर्स को न्योता दिया गया है। यहां देखिए लिस्ट...
- एक्ट्रेस सिंगर एरियाना ग्रांडे
- एक्टर सेबेस्टियन स्टेन
- एक्टर जेरेमी स्ट्रॉन्ग
- एक्टर जेसन मोमोआ
- एक्ट्रेस ऑब्रे प्लाजा
- एक्ट्रेस मार्गरेट क्वाली
- एक्टर माइक फेस्ट
- एक्ट्रेस मोनिका बारबरो
- एक्ट्रेस गिलियन एंडरसन
अगर 534 नए सदस्य न्योता स्वीकार कर लेते हैं तो द एकेडमी के सदस्यों की संख्या कुल 11,120 हो जाएगी जिनमें से 10,143 सदस्य वोटिंग के पात्र होंगे।
कब होगा ऑस्कर्स 2026?
ऑस्कर्स विनर्स के लिए वोटिंग 12 से 16 जनवरी तक हो जाएगी और नॉमिनेशन लिस्ट 22 जनवरी को जारी की जाएगी। दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
India-AI Summit LIVE: 'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले
एआई के गलत इस्तेमाल से गंभीर खतरे की आशंका, मंत्री वैष्णव ने मीडिया उद्योग को लेकर चिंता जताई
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
मुश्किल में फंसी ‘धुरंधर: द रिवेंज’, आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में बीएमसी