Kalki 2898 AD स्टार Keerthy Suresh की शादी का खुलासा
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। अपनी फिल्मों के अलावा निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस सात फेरे लेकर पिया के घर जाने के लिए तैयार हैं।
कहां होगी कीर्ति सुरेश की शादी?
डीटी नेक्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री 11 और 12 दिसंबर को गोवा में एक इंटीमेट वेडिंग करने वाली हैं। कीर्ती अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल से गोवा में ब्याह रचाएंगी। कीर्ती और एंटनी 15 साल से रिलेशनशिप में हैं।
कैसे हुई थी कीर्ति और एंटनी की मुलाकात?
दोनों कॉलेज के दिनों से साथ हैं। जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थीं तब एंटनी उस समय कोच्चि में गेजुएशन की पढ़ाई कर रहा थे। कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक लो-प्रोफाइल मेंटेन कर रखी है। इसी के मुताबिक शादी समारोह में भी बहुत कम गेस्ट आएंगे। कपल बहुत जल्द अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।
अनिरुद्ध को कर रही थीं डेट?
कीर्ति का नाम इससे पहले म्यूजिक कमपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जोड़ा जा रहा था। खबर थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि कीर्ति और उनके पिता दोनों ने ही इस अफवाह को नाकार दिया। कीर्ति के पिता ने स्पष्ट दावा किया था कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध और कीर्ति केवल अच्छे दोस्त हैं। वहीं कीर्ति ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी गॉसिप को खारिज करते हुए कहा था कि वो अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगा रही हैं।
बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं कीर्ति
बता दें कि टालीवुड की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश ने कल्कि 2898 एडी में रोबोट बुज्जी को अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वो वरुण धवन की बेबी जॉन में भी नजर आएंगी। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू भी होगा। बेबी जॉन तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी से प्रेरित है। इस फिल्म में वरुण धवन काफी दमदार लुक में नजर आने वाले हैं। कीर्ति सुरेश को आखिरी बार सुमन कुमार द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म रघु थाथा में देखा गया था। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस को झटका, उप नेता प्रतिपक्ष पद से कटारे का इस्तीफा
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज