दयाबेन के किरदार को लेकर अफवाहों पर काजल पिसल ने दिया जवाब
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से अपने पीक पर रहा है। इस शो ने कॉमेडी की दुनिया में नया तूफान लेकर आया और टीआरपी पर भी सालों तक राज किया, लेकिन जब से दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी ने शो छोड़ा है, तब से TMKOC के फैंस उदास हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी का दर्शक पिछले 7 साल से इंतजार कर रहे हैं। मैटरनिटी लीव पर गईं दिशा वकानी को लेकर चर्चा थी कि वह वापसी करेंगी। मगर अब ऐसा नहीं होने वाला है। दूसरी बार मां बनने के बाद ही दिशा ने क्लियर कर दिया था कि वह अब दयाबेन का किरदार नहीं निभाएंगी।
TMKOC को मिलने वाली थी दयाबेन
बीते दिनों एक खबर आई थी कि मेकर्स ने दिशा वकानी के मना करने के बाद नई दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है और उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट एक्ट्रेस भी मिल गई है। कहा जा रहा था कि जिस एक्ट्रेस को नई दयाबेन के लिए चुना गया है वो जानी-मानी एक्ट्रेस काजल पिसल हैं।
नई दयाबेन के लुक टेस्ट की फोटो वायरल
यही नहीं, सोशल मीडिया पर काजल पिसल की कुछ लुक टेस्ट की फोटोज भी वायरल होने लगी थीं। फोटोज में वह दयाबेन के लुक में नजर आई थीं जिसके बाद फैंस मानने लगे थे कि शायद काजल ही तारक मेहता की दयाबेन हैं। अब दयाबेन का किरदार निभाने की अफवाहों पर काजल पिसल का पहला रिएक्शन सामने आया है।
2022 में दिया था ऑडिशन
काजल पिसल ने इंटरव्यू में साफ-साफ लफ्जों में कहा है कि वह तारक मेहता शो में दयाबेन का किरदार नहीं निभाएंगी। उनका कहना है कि लुक टेस्ट की तस्वीरें असली हैं, लेकिन यह 3 साल पुरानी हैं। उन्होंने 2022 में दयाबेन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन अभी तक उन्हें कोई कॉल नहीं आया।
काजल नहीं बनेंगी नया दयाबेन
एक्ट्रेस न बताया, "मैं पहले से ही झनक पर काम कर रही हूं, इसलिए यह पूरी तरह से गलत है। हां मैंने 2022 में दयाबेन के लिए ऑडिशन दिया था और अब वे तस्वीरें फिर से सामने आ रही हैं लेकिन मैं कन्फर्म करती हूं कि अभी यह खबर पूरी तरह से फर्जी खबर है।"
राहुल गांधी के नेतृत्व में केरल में कांग्रेस का चुनाव अभियान तेज
मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा ऐलान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
असम चुनाव 2026: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
ADR रिपोर्ट का खुलासा, असम के विधायक हुए अमीर—संपत्ति में भारी उछाल
अर्शदीप सिंह के ओवर में लुटे रन, बना अनचाहा रिकॉर्ड
ईंधन महंगा हुआ, जानें अब प्रीमियम पेट्रोल और डीजल कितने में मिलेगा
जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, कार्यप्रणाली पर घिरे अधिकारी
सामरिक शक्ति बढ़ी: भारतीय नौसेना को मिले 3 नए घातक जहाज
आस्था और रहस्य का संगम: चंबल के बीहड़ में स्थित मंदिर की पूरी कहानी
ढाई करोड़ के घोटाले में कार्रवाई, अमिता सिंह तोमर को किया गया निलंबित
ईरान-बहरीन बयान से सनसनी, एमेजॉन मुख्यालय पर मिसाइल हमले का दावा