कगिसो रबाडा ने रिकॉर्ड्स बुक को हिला डाला
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 अब तक शानदार बीता है। रबाडा ने मैच में अब तक कुल 8 विकेट चटकाए और एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
याद दिला दें कि ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में रबाडा ने पहली पारी में 51 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरी पारी में रबाडा का कहर जारी रहा और उन्होंने दूसरे दिन के स्टंप्स तक 11 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके। रबाडा ने दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन (22), उस्मान ख्वाजा (6) और कैमरन ग्रीन को अपना शिकार बनाया।
कैलिस को पीछे छोड़ा
इस दौरान कगिसो रबाडा ने एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वो दक्षिण अफ्रीका के लिए पांचवें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। रबाडा ने पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ते हुए उपलब्धि अपने नाम की।
30 साल के रबाडा ने अपने 242वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 574 विकेट चटकाए। उन्होंने जैक्स कैलिस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 513 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 572 विकेट झटके थे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने का रिकॉर्ड शॉन पोलक के नाम दर्ज है। पोलक ने 414 मैचों में 823 विकेट चटकाए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट
- 823 विकेट - शॉन पोलक
- 697 विकेट - डेल स्टेन
- 661 विकेट - मखाया नतिनी
- 602 विकेट - एलेन डोनाल्ड
- 574 विकेट - कगिसो रबाडा
- 572 विकेट - जैक्स कैलिस
- 535 विकेट - मोर्ने मोर्केल
दोनों टीमों के पास इतिहास रचने का मौका
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 इस समय बराबरी पर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर ढेर हो गई। इस तरह कंगारू टीम को पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त मिली।
दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 144/8 का स्कोर बनाकर प्रोटियाज टीम पर 218 रन की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के पास टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का शानदार मौका है। अगर ऑस्ट्रेलिया जीता को खिताब की सफल रक्षा करने वाला देश बन जाएगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार चैंपियन बनने को बेकरार होगा।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर