‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई धीमी, नई फिल्मों ने किया बड़ा धमाका
मुंबई: 19 सितंबर को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' शामिल हैं। इसके अलावा भी कई फिल्में सिनेमाघरों में चल रही हैं। बुधवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला जुला रहा। कुछ फिल्मों ने अच्छा कारोबार किया, तो कुछ फिल्मों की कमाई घटी है। आइए जानते हैं बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 'जॉली एलएलबी 3' और 'निशानची' समेत बाकी फिल्मों का क्या हाल रहा है।
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अदाकारी वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मंगलवार को फिल्म की कमाई 6.61 करोड़ रुपये रही। बुधवार को फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 69.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वीकएंड के बाद इस फिल्म की कमाई घटी है। हालांकि दर्शक इसे अभी भी प्यार दे रहे हैं।
निशानची
अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' से काफी उम्मीदें की जा रही थीं लेकिन यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये से खाता खोला। मंगलवार को फिल्म की कमाई 6 लाख रुपये रही। वहीं बुधवार को फिल्म ने महज 5 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.16 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हुई थी।
मिराय
तेजा सज्जा की अदाकारी वाली साउथ फिल्म 'मिराय' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13 करोड़ रुपये से खाता खोला। मंगलवार को फिल्म ने 1.72 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार को फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रुपये रही। इसने 13 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 84.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म में मांचू मनोज ने खलनायक की भूमिका निभाई है।
डेमन स्लेयर
बात करते हैं जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' की। इसे भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई की। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से खाता खोला। बुधवार को फिल्म की कमाई 64 लाख रुपये रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 64.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
लोका चैप्टर 1
साउथ की फिल्म 'लोका चैप्टर 1' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह फिल्म मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर 2.7 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने बुधवार को 1 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं। इसने अब तक कुल 141.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
बढ़ता तनाव: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब को लेकर ईरान की धमकी
ऐतिहासिक उपलब्धि: रिनी संपत वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं
CEC ज्ञानेश कुमार का आदेश: पश्चिम बंगाल में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करें
भीषण दुर्घटना: नासिक में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की जान गई
सरकार का बड़ा फैसला: संकटग्रस्त इलाकों को मिलेगा आर्थिक सहारा
e-KYC और पोर्टल बंद होने से गैस कनेक्शन रुके
भोपाल और ग्वालियर सहित 45 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान