जॉन अब्राहम स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उतरने को तैयार
मुंबई। अभिनेता जॉन अब्राहम स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उतरने को तैयार हैं। कोयंबटूर में इंडियन रेसिंग फेस्टिवल 2024 में जॉन ने मोटरस्पोर्ट्स के प्रति अपने जुनून, अपनी टीम गोवा एसेस, भारत में खेल के भविष्य, अपनी मैन्युफैक्चरिंग योजनाओं के साथ अन्य चीजों पर चर्चा की। जॉन ने खुलासा किया, आरपीपीएल (रेसिंग प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड) के मालिक अखिल रेड्डी ने मुझसे संपर्क कर इसके बारे में बात की। मुझे फॉर्मूला-4 का प्रचार करना बहुत पसंद है। मुझे यह अवधारणा बहुत पसंद आई और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।
जॉन ने भारत में मोटर स्पोर्ट्स के भविष्य पर कहा, मुझे लगता है कि मोटर स्पोर्ट्स में भारत को अभी बहुत आगे जाना है। यह एक सुंदर खेल है। हर ट्रैक का एक रन-ऑफ एरिया होता है। मोटर स्पोर्ट्स हमारी सार्वजनिक सड़कों की तरह खतरनाक नहीं हैं। सुरक्षित वातावरण में भाग लेना बहुत अच्छा है। जो माता-पिता चाहते हैं, कि उनके बच्चे मोटर स्पोर्ट्स में भाग लें, उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
इसके अलावा, उन्होंने हेलमेट बनाने के अपने नए बिजनेस का भी जिक्र किया। इस बारे में उन्होंने कहा, अभी मैं फिल्मों और खेलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं हेलमेट निर्माण के बारे में भी सोच रहा हूं। पिछले एक साल से मैं इस परियोजना पर काम कर रहा हूं। मेरा लक्ष्य सुरक्षा पर जोर देना है। मैं चाहता हूं कि मेरा उत्पाद अच्छा दिखे, साथ ही मैं यह भी चाहता हूं कि लोग अपने सुरक्षा गियर को ठीक से बनाए रखने के महत्व को समझें।”
रायपुर में कैफे फ्रेंचाइजी के नाम पर 56 लाख रुपये की ठगी
खाकी के नाम पर वसूली! TI के इशारे पर अवैध उगाही कर रहे थे पुलिसवाले, रंगे हाथों पकड़े जाने पर गाज गिरी
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
‘लोकतंत्र में आवाज दबाने नहीं देंगे’: ममता बनर्जी ने केंद्र व भारतीय चुनाव आयोग को घेर
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)