जेफियरर्स ने 15 शेयरों को मल्टीबैगर्स स्टाक की सूची में रखा
नई दिल्ली । भारत के लिहाज से जेफरीज ने 15 शेयरों को संभावित मल्टीबैगर्स के रूप में पेश किया है। इस सूची में सिगनिटी टेक्नोलॉजीज, मैन इन्फ्रा कंस्ट्रक्शंस, कम्प्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (कैम्स), ऐंजल ब्रोकिंग, कैंटाबिल रिटेल, जेबी केमिकल्स ऐंड फार्मा, एक्शन कंस्ट्रक्शन, सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल), त्रिवेणी टर्बाइन, बीएलएस इंटरनैशनल, नारायण हृदयालय, आयन एक्सचेंज इंडिया, ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज एंड जेनसार मुख्य रूप से शामिल हैं। एक ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 एफ के लिए वृद्धि और 12 महीने आगामी ईपीएस रुझानों की तुलना से स्मॉलकैप के लिए आय को मदद मिलने का पता चलता है। जहां स्मॉलकैप और लार्जकैप दोनों को ही कुछ समय से डाउनग्रेड का सामना करना पड़ा है, वहीं आगामी ईपीएस रुझान से 2023 की चौथी तिमाही के बाद से स्मॉलकैप के लिए बड़े सुधार का पता चला है। इसके अलावा 2024 एफ की आय वृद्धि चीन, हांगकांग, भारत और आस्ट्रेलिया में लार्जकैप के मुकाबले स्मॉलकैप के लिए काफी अधिक है। जेफरीज का कहना है कि एशिया में स्मॉलकैप ने 2001 से बेहतर प्रदर्शन किया है और लार्जकैप के मुकाबले 216 प्रतिशत का शानदार प्रतिफल दिया। कोविड रिकवरी स्मॉलकैप के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक साबित हुई जिससे 2021 के बाद से लार्जकैप की तुलना में इसमें 27 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन को बढ़ावा मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी बाजार सेगमेंटों में स्मॉलकैप मल्टीबैगर बनने की ज्यादा क्षमता रखते हैं। वर्ष 2000 से जापान को छोड़कर एशिया प्रशांत देशों के शेयर बाजारों ने शानदार प्रदर्शन दर्ज किया और मल्टीबैगर का प्रतिफल वैश्विक औसत 9 प्रतिशत के मुकाबले 11 प्रतिशत रहा। यूरोप के लिए यह आंकड़ा 9.8 प्रतिशत, अमेरिका के लिए 8.3 और जापान के लिए 7.6 प्रतिशत रहा।
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े