जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड
रायपुर : भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए दिया जाता है यह अवार्डजशपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढ़ने की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मान स्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10 हजार की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल करने के बाद उनका चयन जिला स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता डीएलईपीसीएस के लिए हुआ है।
जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पतरापाली के रहने वाले विक्रांत जब आठवीं के छात्र थे तब उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक चार्जिंग से संबंधित प्रोजेक्ट का आईडिया इन्सपायर्ड अवार्ड के बेबसाइट
https://inspireawards-dst.gov.in/
पर अपलोड किया। उनके इस आइडिया को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप यह अवार्ड मिला है। विक्रांत अभी नवमीं में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह अवार्ड 27 अप्रैल 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसीपल नवीन गुप्ता के हाथों प्राप्त हुआ है। अवार्ड मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।
विक्रांत ने बताया कि आने वाला समय रिन्यूबल एनर्जी का है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है। भारत सहित पूरा विश्व इस दिशा पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सोच थी इस दिशा में अपना कुछ योगदान दे सके। बचपन से प्रतिभाशाली विक्रांत की प्रारंभिक शिक्षा कांसाबेल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। बचपन से ही उन्हें साइंस में रूचि थी और नए आईडिया उनके दिमाग में आते रहते हैं। स्कूल में उनके शिक्षक उन्हें हमेशा से प्रोत्साहित करते रहे हैं। विक्रांत ने बताया कि बड़े होकर वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। पिता बसंत वर्मा ने बताया कि विक्रांत बचपन से पढ़ाई में तेज था। विज्ञान में उनकी ज्यादा रूचि थी। उन्होंने कहा उनकी प्रतिभा देश के विकास में काम आए यह उनकी लिए खुशी की बात होगी।
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात