Jasprit Bumrah ने ठुकराया टेस्ट कप्तानी का ऑफर
नई दिल्ली। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनने का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया हैं।
बुमराह ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह साफ करते हुए कहा कि वर्कलोड की वजह से मैंने उनसे बात की थी कि मुझे लीडरशिप के लिए नहीं देखा जाए, क्योंकि मैं पूरे टेस्ट मैच खेलने में सक्षम नहीं रहूंगा। इसके साथ ही बुमराह ने कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान शुभमन गिल संग अपने रिश्तों पर भी बात की।
Jasprit Bumrah ने गंभीर-गिल को लेकर क्या कहा?
दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने नए कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की है। स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में बुमराह ने बताया कि उन्होंने BCCI द्वारा टेस्ट कप्तान बनने के ऑफर को ठुकरा दिया था। उनके बाद यह पद बाद में शुभमन गिल को दिया गया।
बुमराह ने कहा कि शुभमन गिल के साथ उनके बेहतरीन संबंध हैं और अगर कप्तान को जरूरत हुई तो वह हमेशा अपने आईडिया देने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने दिनेश कार्तिक को स्काई स्पोर्ट्स के इंटरव्यू में बताया, - "मेरे अनुभव में, आपको स्वतंत्रता देनी होगी और खिलाड़ी के लिए उपलब्ध रहना होगा। जब भी उसे मेरी जरूरत होगी, मैं उसके लिए हमेशा मौजूद रहूंगा। मैं बीच में कूदकर नहीं आना चाहता और अगर मुझे कुछ दिखेगा, तो मैं चुपचाप बता दूंगा। मैंने इसी तरह क्रिकेट खेला है। मैं चाहता हूं कि व्यक्ति स्वतंत्र होकर काम करें। वह युवा है, उसके पास अपनी सोच है और ऐसा ही होना चाहिए। अगर उसे मुझसे कुछ भी चाहिए, तो मैं हमेशा उसके लिए मौजूद रहूंगा।"
बुमराह ने इसके साथ ही कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर को टेस्ट टीम में भारत के बदलाव के दौर में बहुत कुछ समझना होगा। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम पूरी तरह से अलग है और कोचिंग स्टाफ को 5 मैचों की सीरीज के इन मुश्किल दो महीनों को संभालने के लिए शांत और धैर्यवान रहना होगा।
बुमराह ने गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल के बारे में बताते हुए कहा, - "वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत ही व्यक्तिपरक हैं। वह उस व्यक्ति के साथ आमने-सामने बात करते हैं जहां उन्हें लगता है कि उन्हें हस्तक्षेप करना चाहिए। आप जानते हैं, जब लोग एक दिशा में जा रहे होते हैं और उसके बारे में उनके कुछ विचार होते हैं। मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट में एक दिलचस्प दौर को संभाल रहे हैं।"
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल