Jasprit Bumrah ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए हैं।
इसी के साथ भारतीय टीम की बढ़त 96 रन की हो गई है। भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 465 रन पर समाप्त हुई थी और पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 6 रन की बढ़त मिली थी। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके, जो कि उनके करियर का 14वां पांच विकेट हॉल रहा।
इसके बाद उन्होंने आलोचना करने वालों को लताड़ा, जिन्होंने उनको लेकर भविष्यवाणी की थी कि उनका करियर सिर्फ 8 से 10 महीनों में खत्म हो जाएगा, लेकिन उन्होंने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 10 साल पूरे कर लिए हैं और आईपीएल में भी 12-13 साल खेले हैं।
जसप्रीत बुमराह ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब
दरअसल, बुमराह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए बताया कि जब भी उन्हें कोई बड़ी चोट लगती है, तो लोग कहते हैं कि उनका करियर अब खत्म है। इस पर बुमराह ने कहा,
"लोग कहते रहें, मैं अपना काम करता रहूंगा. हर चार महीने में ऐसी बातें सामने आती रहेंगी, लेकिन जब तक भगवान चाहेंगे, मैं खेलता रहूंगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयारी करते हैं और बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं।"
लोगों की राय से नहीं पड़ता फर्क
बुमराह ने यह भी कहा कि लोग क्या लिखते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बुमराह ने साथ ही कहा कि मैं लोगों को यह सलाह नहीं दे सकता कि वे मेरे बारे में क्या लिखें। मेरे नाम की हेडलाइन से व्यूअरशिप मिलती है, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले बुमराह ने पिच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी विकेट है, हालांकि मैच के अंत तक इसमें कुछ दरारें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि मौसम के कारण नई गेंद स्विंग करेगी, जो टेस्ट क्रिकेट में अपेक्षित है। बुमराह ने उम्मीद जताई कि उनकी टीम एक बड़ा स्कोर बनाकर मजबूत स्थिति में आएगी।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है