जैश के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर जैश के 4 आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। लोकल पुलिस ने जैश आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। कश्मीर जोन पुलिस इस मामले को लेकर बताया है कि श्रीनगर पुलिस आगे की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आतंकियों के सहयोगियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। श्रीनगर पुलिस ने जैश आतंकी मॉड्यूल के सहयोगियों से तीन मैगजीन के पास से एक एके 56 राइफल, 75 राउंड गोलियां, दो मैगजीन के साथ एक ग्लॉक पिस्तौल, 9 एमएम की 26 राउंड गोलियां और छह चीनी ग्रेनेड बरामद किए हैं।पकड़े गए आतंकियों की पहचान मोहम्मद यासीन भट, शेराज अहमद राठेर, गुलाम हसन खांडेय और पंपोर के इम्तियाज अहमद भट के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आतंकी मॉड्यूल के रूप में काम कर रहे आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया कि वे सभी आतंकी संगठन जैश से जुड़े हैं। श्रीनगर पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेना की 50 आरआर, घाटी क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) और 29 बीएन सीआरपीएफ के जवानों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मोबाइल वाहन चेक पोस्ट केनिहामा क्षेत्र में स्थापित किया था।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके