'जीतू भैया' तक पहुंचना नहीं आसान
नई दिल्ली। एक बार फिर से जितेन्द्र कुमार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गए हैं। उनकी वेब सीरीज 'पंचायत 3' हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इस वेब सीरीज के बाद अब जितेन्द्र कुमार ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है। कुछ महीनों पहले 'कोटा फैक्ट्री-3' की अनाउंसमेंट नेटफ्लिक्स ने कई नए शोज के साथ की थी। अब कोटा फैक्ट्री के सीजन 3 की रिलीज डेट भी 'जीतू भैया' ने भी बताया दी है। हालांकि, जीतू भैया का अंदाज है, तो वह यूनिक तो होगा ही। जीतू भैया उर्फ जितेन्द्र कुमार ने रिलीज डेट डायरेक्ट नहीं बताई, बल्कि एक ऐसा समीकरण दिया है, जिसे आपको खुद सॉल्व करना होगा।
सोल्व कर लेंगे तो मिल जाएगी 'कोटा फैक्ट्री-3' की रिलीज डेट
कोटा फैक्ट्री नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज में से एक है। शुरुआत में इस वेब सीरीज का पहला पार्ट 2019 में Youtube पर आया था, लेकिन उसके बाद इस सीरीज को नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया। अब दो सफल सीजन के बाद 'कोटा फैक्ट्री' अपने तीसरे सीजन के लिए बिल्कुल तैयार है। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कोटा फैक्ट्री (Kota Factory 3) से जीतू भैया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह व्हाइट बोर्ड पर एक गणित का सवाल लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जितने भी फैंस उनसे बार-बार ये पूछ रहे थे कि 'कोटा फैक्ट्री' का तीसरा सीजन कब आएगा, उन्हें ये चुनौती दे दी है कि वह बोर्ड पर लिखी गुत्थी सुलझा लें और पता लगा लें कि रिलीज डेट क्या है।
'कोटा फैक्ट्री' की रिलीज की मिस्ट्री सुलझाने में लगे फैंस?
कोटा फैक्ट्री को देखने के लिए उत्सुक फैंस भी जीतू भैया द्वारा दी गयी इस चुनौती को स्वीकारने से पीछे नहीं रहे। वह कमेन्ट बॉक्स में इस समीकरण को सुलझाकर ये बता रहे हैं कि वेब सीरीज की रिलीज डेट क्या है। जीतू भैया ने फैंस की एक प्रॉब्लम सोल्व करते हुए ये तो बताया दिया कि सीरीज जून में आएगी, ऐसे में किसी का कहना है 20 जून, तो किसी का कहना है 15 जून को वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह वेब सीरीज कोटा के IIT( Indian Institute of Technology) में एडमिशन लेने के लिए कड़ा संघर्ष करने वाले छात्रों के जीवन पर आधारित है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?